रूस का गु्स्सा आसमान परः जेलेंस्की की चेतावनी बाद दागी बैलिस्टिक मिसाइल, हमले में 19 लोगों की मौत व 60 से ज्यादा घायल

0
3
रूस का गु्स्सा आसमान परः जेलेंस्की की चेतावनी बाद दागी बैलिस्टिक मिसाइल, हमले में 19 लोगों की मौत व 60 से ज्यादा घायल

रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव समेत करीब एक दर्जन क्षेत्रों में मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में चार बच्चों समेत कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र के प्रिलुकी शहर में एक अपार्टमेंट इमारत बुरी तरह नष्ट हो गई, जहां अकेले 13 लोगों की जान चली गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले से एक दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि खुफिया जानकारी के मुताबिक रूस एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इसके बावजूद यूक्रेन रूसी मिसाइलों और ड्रोन के पूरे हमले को रोक नहीं सका। गृह मंत्री इहोर विहिव्स्की के अनुसार, प्रिलुकी में रूसी हमले के कारण एक अपार्टमेंट इमारत नष्ट हो गई।

इस घटना में 13 लोगों की मौत हुई, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। करीब 50 लोग घायल हुए हैं। मलबे में राहत और बचाव अभियान जारी रहा। जेलेंस्की ने बताया कि कीव समेत कम से कम तीन अन्य शहरों में भी लोगों के मारे जाने की खबर है। पोल्टावा क्षेत्र के क्रेमेनचुक में दो लोगों की मौत हुई और सात अन्य घायल हुए।
 जेलेंस्की ने कहा कि रूस की बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को तत्काल अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणालियों और उनके लिए मिसाइलों की जरूरत है। यूक्रेन दुनियाभर में उपलब्ध पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों के लिए मिसाइलों की तलाश कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में जारी युद्ध के कारण इन मिसाइलों की वैश्विक आपूर्ति पहले ही सीमित है। इसके अलावा रूस ने हाल में ऊंचाई पर उड़ने वाले जेट इंजन से चलने वाले नए ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाया है, जिन्हें रोकने के लिए यूक्रेन नई पीढ़ी के इंटरसेप्टर विकसित करने की कोशिश कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here