जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियादें, अधिकारियों को संवेदनशीला के साथ त्वरित समाधान के दिए निर्देश

0
5
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियादें, अधिकारियों को संवेदनशीला के साथ त्वरित समाधान के दिए निर्देश

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को इसके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है। सरकार के इस संकल्प के अनुरूप हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

200 लोगों से सीएम ने की मुलाकात की
बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात की। लोगों के प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनके त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने या कमजोर लोगों को उजाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जमीन-जायदाद से जुड़े पारिवारिक विवादों का समाधान संबंधित पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी बातचीत के जरिए कराया जाए।

पारदर्शिता और निष्पक्षता से मामले को निपटाने के निर्देश-मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी मदद करने और किन्हीं कारणों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को उनका लाभ दिलाने को भी कहा।

उपचार के लिए हरसंभव मदद का भरोसा-जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उपचार के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज के खर्च से जुड़े अनुमान तैयार करने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं। मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए सहायता मांगने आए लोगों से आयुष्मान कार्ड के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जरूरतमंदों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड बनवाए जाएं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here