जनता दर्शन में CM योगी का भरोसा, बोले- पति के ऑपरेशन में नहीं आने देंगे कोई दिक्कत

0
3
जनता दर्शन में CM योगी का भरोसा, बोले- पति के ऑपरेशन में नहीं आने देंगे कोई दिक्कत

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और इस दौरान एक महिला को उसके पति के ऑपरेशन में मदद का भरोसा दिया।  मुख्यमंत्री योगी ने महिला से उसके पति के अब तक हुए उपचार की जानकारी ली और पूरे सहयोग का भरोसा देते हुए कहा-‘घबराइए मत, आपके पति के उपचार में कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। इसके लिए विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आई एक अन्य बीमार महिला को समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।  योगी ने आज जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए जरूरी दिशा – निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए। 

योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। उन्होंने मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी। उन्होंने अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कारर्वाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here