अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, 30 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई रामनगरी, बना रिकॉर्ड

0
2
अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, 30 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई रामनगरी, बना रिकॉर्ड

अयोध्या: श्री अयोध्या धाम में 10वें दीपोत्सव का आयोजन बेहद धूमधाम और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीये प्रज्वलित कर पूरी नगरी को आलोकित किया गया। इस भव्य आयोजन ने अयोध्या की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर उमड़े।

रामायण प्रसंगों की मंचीय प्रस्तुतियां और भव्य लाइट-एंड-साउंड शो 
दीपोत्सव समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कलाकारों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों पर आधारित भव्य मंचीय प्रस्तुतियां देकर रामकथा के महत्वपूर्ण क्षणों को जीवंत कर दिया। इसके साथ ही सरयू तट पर एक शानदार लाइट-एंड-साउंड शो भी प्रस्तुत किया गया। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूज्य संत-महात्मा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति बोले: ‘राम मंदिर हमारे हिंदू स्वाभिमान का स्मारक’ 
समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि एक लंबे समय के बाद राज्य को एक संत मुख्यमंत्री के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साधारण पृष्ठभूमि से आकर पिछले 12 वर्षों से देश का बेहतरीन नेतृत्व कर रहे हैं।उपराष्ट्रपति ने कहा कि मंदिर दर्शन के बाद उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर अब पूरे हिंदू स्वाभिमान का स्मारक बन चुका है।

‘राम भक्तों पर गोली चलाने वाले माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’: सीएम योगी 
राम कथा पार्क में भगवान राम और माता जानकी की आरती व पूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सदियों पुराने संघर्ष और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को रेखांकित किया। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवकों और संतों के ऐतिहासिक बलिदान को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here