पुंछ में भारी बर्फबारी के चलते मुघल रोड अभी तक बंद, BRO ने रास्ता खुलने को लेकर जारी किया अपडेट

0
8
पुंछ में भारी बर्फबारी के चलते मुघल रोड अभी तक बंद, BRO ने रास्ता खुलने को लेकर जारी किया अपडेट

ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण ऐतिहासिक मुगल रोड लगातार दूसरे दिन भी बंद है। पंजाब केसरी को ताजा मिली जानकारी के अनुसार अब मुगल रोड पर बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभागों और एजेंसियों की टीमों को तैनात किया गया है ताकि जमा हुई बर्फ को हटाया जा सके और जल्द से जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क को बहाल किया जा सके। हालांकि, जब तक सड़क को यात्रियों के लिए सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक यातायात बंद रहेगा।

गौरतलब है कि कल शाम को भारी बर्फबारी के चलते मुगल रोड सभी प्रकार के यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। जिसके उपरांत आज मोसम साफ होने के बाद बी.आर.ओ. की तरफ से पुंछ जिले में रत्ता छंब मे मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया है। दोपहर बाद तक मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान पूरा होने की संभावना है।

एस.एस.पी. ट्रैफिक रूरल जम्मू, मास्टर पॉपसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों का सहयोग करें। उन्होंने सलाह दी है कि आधिकारिक ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें और जब तक बर्फ हटाने का काम पूरा न हो जाए और यातायात आधिकारिक तौर पर बहाल न हो जाए, तब तक मुगल रोड पर यात्रा करने से बचें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बर्फ हटाने के काम को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here