विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के 109 दरोगा इधर से उधर

0
12
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के 109 दरोगा इधर से उधर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। कमिश्नरेट के यमुनानगर जोन में एक बार फिर बड़े स्तर पर दरोगाओं की तैनाती और बदली की गई है। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर की ओर से 13 नवंबर को जारी आदेश में 109 उपनिरीक्षकों को एक थाने से हटाकर दूसरे थाने में भेजा गया है। इसमें महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

आदेश के मुताबिक जोन स्तर पर गठित स्थापना बोर्ड की बैठक में अनुमोदन के बाद यह तबादले किए गए हैं। दरोगाओं को समयावधि के आधार पर और जनहित में स्थानांतरित किया गया है। सूची में नैनी, करछना, मेजा, घूरपुर, कोरांव, बारा, शंकरगढ़, मांडा, लालापुर, खीरी और कौंधियारा समेत यमुनानगर जोन के थानों में तैनात उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं। तबादला सूची में कई थानों से एक साथ बड़ी संख्या में दरोगाओं को हटाकर दूसरे थानों में भेजा गया है। नैनी थाने से उपनिरीक्षक सपना को शंकरगढ़, शेष यादव को मांडा, हरिशंकर यादव और हरिनारायण को बारा, वीरेंद्र कुमार यादव को खीरी और हरबलनाथ यादव को लालापुर भेजा गया है। 

महिला उपनिरीक्षक दिव्या कुमारी को भी नैनी से लालापुर और ज्योति सचान को बारा स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह करछना थाने से भी कई दरोगाओं की तैनाती बदली गई है। विजय सिंह को शंकरगढ़, भृगुनाथ सिंह को कोरांव, सुरेश सिंह को खीरी, अम्बरीष को शंकरगढ़ और विकास को मेजा भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक रिया द्विवेदी को मेजा से करछना भेजा गया है। मेजा थाने से मनोज कुमार और अशोक कुमार को कौंधियारा, ललन प्रसाद को लालापुर, सचिन गुप्ता को शंकरगढ़ और राजकुमार गुप्ता को कौंधियारा स्थानांतरित किया गया है। 

विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए चुनाव आयोग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव से सीधे जुड़े अधिकारियों की तीन साल की तैनाती और पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी तैनाती के आधार पर स्थानांतरण किया जाना है। उत्तर प्रदेश में सेवा अवधि की गणना के लिए 31 मई 2027 की तारीख निर्धारित की गई है। इसी के तहत प्रयागराज कमिश्नरेट में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की समीक्षा हो रही है। इससे पहले नगर जोन में 94 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए थे। वहीं, करीब छह महीने से दूसरे जिलों और कमिश्नरेट में तबादले के बावजूद प्रयागराज में तैनात 52 दरोगाओं और 150 सिपाही-दीवान को भी रिलीव किया जा चुका है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here