श्रीनगर : आज कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के चले ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराने के बाद केंद्रीय मंत्री Amit Shah का बयान सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशन मीडिया प्लटफार्म X पर जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट, कुलगाम में हुए एक ऑपरेशन में मारा गया है। उन्होंने इसका श्रेय जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल और संयुक्त प्रयासों को दिया। ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट में शाह ने बताया कि भट का साथी, उमर निसार भी एक दिन पहले कुलगाम में ही मारा गया था।
Tweet में कहा गया है, “जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से, घाटी में लश्कर के आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को आज तड़के कुलगाम में हुए एक ऑपरेशन में मार गिराया गया। उसका एक साथी आतंकवादी, उमर निसार भी एक दिन पहले कुलगाम में ही मारा गया था। इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। देश, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है।
























