हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामला; शिकायतकर्ता महिला कोच की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

0
8
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामला; शिकायतकर्ता महिला कोच की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले की शिकायतकर्ता महिला कोच अब खुद कानूनी पेच में फंस गई हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महिला कोच के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने को मंजूरी दे दी है।इस मामले में हाई कोर्ट ने महिला कोच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही मामले में सहायता के लिए एक वकील को एमिकस क्यूरी (अदालत कासहयोगी) नियुक्त किया गया है।

यह है मामला

यह पूरा विवाद 13 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ की अदालत में हुई एक घटना से शुरू हुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन यादव ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सुनवाई के दौरान महिला कोच ने कोर्ट रूम में हंगामा किया और पीठासीन न्यायिक अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। कोर्ट रूम के बाहर और बाद में इंटरनेट मीडिया पर महिला कोच ने वीडियो डालकर जज की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी व्यवस्था प्रभावित है और आरोपी ने सिस्टम को खरीद लिया है। उन्होंने अदालत पर जानबूझकर लंबी तारीखें देने और सुरक्षा न देने के भी आरोप लगाए।इस घटना के बाद चंडीगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 28 सितंबर 2026 को हाई कोर्ट को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में महिला कोच द्वारा बनाए गए उन वीडियो की जांच का उल्लेख किया गया, जिसमें उन्होंने न्यायिक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here