26/11 आतंकी हमला : आज भी जहन ताजा हैं वो दिन, 166 लोगों ने गंवाई थी जान; फांसी के दिन गिड़गिड़ा रहा था कसाब

0
7
26/11 आतंकी हमला : आज भी जहन ताजा हैं वो दिन, 166 लोगों ने गंवाई थी जान; फांसी के दिन गिड़गिड़ा रहा था कसाब

नई दिल्ली : मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले को 18 साल हो गए हैं। 2008 के इस हमले में 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र के रास्ते भारत पहुंचे और मुंबई में हमले किए। इन आतंकियों में से एक आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ा गया था जिसे बाद में फांसी हुई। आतंकियों ने मुंबई के प्रमुख स्थलों पर हमला करते हुए होटल ताज को अपने कब्जे में ले लिया था। इस मुश्किल ऑपरेशन में सिपाहियों ने आतंकियों को मार गिराया था और 166 लोगों की जान चली गई थी। 

रेलवे स्टेशन पर की थी अंधाधुंध फायरिंग -मुंबई के रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर आंतकी खेल शुरु हुआ था। आतंकियों ने वहां पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की थी और हैंड ग्रेनेड भी फेंके थे जिसकी वजह से 58 बेगुनाह यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग गोली लगने और भगदड़ में गिर जाने की वजह से घायल हो गए थे।

4 जगहों पर चली मुठभेड़ -छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के अलावा आतंकियों ने ताज होटल, होटल ओबेरॉय, लियोपोल्ड कैफ़े, कामा अस्पताल और दक्षिण मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे। इसी दिन शहर में 4 अन्य जगहों पर मुठभेड़ चल रही थी। 

हेमंत करकरे अपनी टीम में शहीद होने वाले पहले अधिकारी थे -एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड के चीफ हेमंत करकरे 26/11 के मुंबई हमलों में शहीद होने वाले पहले अधिकारी थे। 1982 बैच के आईपीएस अफसर थे। हमले वाले दिन हेमंत करकरे अपनी टीम के साथ CST स्टेशन पहुंचे तो वहां सिर्फ लाशें बिछी थीं। करकरे ने आतंकियों का पीछा किया और वे उन तक पहुंच भी गए। लेकिन दोनों ओर से चली गोलीबारी में करकरे के सीने में तीन गोलियां लगीं और वे शहीद हो गए।

कसाब को जिंदा पकड़ा-26 नवंबर 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकी समुद्री रास्ते से मुंबई में दाखिल हुए और 166 बेगुनाह लोगों को गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में कई लोग जख्मी भी हुए थे। भारतीय सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया था जबकि अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। मुंबई हमले मामले की सुनवाई के बाद कसाब को 21 नवंबर 2012 को फांसी लगी दी गई। 

‘अल्लाह कसम…’, फांसी से पहले गिड़गिड़ाया था कसाब

कसाब के आखिरी पलों के बारे में बात करते हुए मीरन ने बताया कि वह डरा हुआ था, लेकिन उसे मालूम नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है। 21 नवंबर की सुबह हम उसे फांसी के लिए लेकर गए। नियमों के अनुसार डॉक्टरों, मजिस्ट्रेट और पुणे कलेक्टर फांसी के समय वहां मौजूद थे। कसाब ने फांसी से पहले कई बार माफी मांगी और कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। फांसी के समय उसके अंतिम शब्द थे, ‘अल्लाह कसम, ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।’ मीरन के मुताबिक, फांसी के बाद उसे करीब सात मिनट तक टंगा रहने दिया गया और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। डॉक्टरों की पुष्टि के बाद कसाब को उसके धर्म के मुताबिक दफना दिया गया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here