सम्पन्न हुआ “होली रस-रंग कवि सम्मेलन”

0
141

खूब चली काव्य रस की पिचकारियाँ


प्रयागराज। साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था शहर समता विचार मंच प्रयागराज के सौजन्य से उमंग एवं उत्साह का पर्व होली की शृंखला में 6 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को अपराह्न 3 बजे से “होली रस-रंग कवि सम्मेलन” का आयोजन मारूफ शाइर अनवार अब्बास की अध्यक्षता, वरिष्ठ साहित्यकार सरस दरबारी के मुख्य आतिथ्य और कविता उपाध्याय, डाक्टर विमला व्यास, डाक्टर कल्पना वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में 113 ए, सारस्वत सभागार (अग्रसेन इण्टर कालेज के बगल में) लूकरगंज, प्रयागराज
आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम पिछले वर्ष की कड़ी में होली रस-रंग कवि सम्मेलन की थीम “रास रंग की होली में, प्रेम प्यार बस बाँटों तुम” पर सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम माँ वाणी को पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात माँ सरस्वती की वंदना का रचना सक्सेना ने पाठ किया।
इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र कुमार तिवारी, संजय सक्सेना, केशव प्रकाश सक्सेना, रामकैलाश पाल प्रयागी, विन्ध्यवासिनी शुक्ल मृदुल रामवीर सिंह पथिक, पंडित राकेश मालवीय मुस्कान, रचना सक्सेना, सरस दरबारी डॉ. कल्पना वर्मा, फरमूद इलाहाबादी, सेलाल इलाहाबादी, अनवार अब्बास नकवी, डाक्टर प्रदीप चित्रांशी, एच एन ए पाण्डेय “अंजान”, शरत चन्द्र श्रीवास्तव, मिली श्रीवास्तव, मंजू प्रकाश, अजय वर्मा साथी, प्रियंका त्रिपाठी पाण्डेय, उपेन्द्र कुमार पाण्डेय मनमौजी, शम्भू नाथ श्रीवास्तव, योगेन्द्र मिश्र विश्वबंधु, प्रभंजन त्रिपाठी, राधारानी शुक्ला, एम एस खान आदि ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम का संचालन शहर समता के संपादक व साहित्यकार उमेश श्रीवास्तव और स्वागत डाक्टर प्रदीप चित्रांशी ने किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक डा प्रदीप चित्रांशी, साहित्यिक संयोजक रचना सक्सेना, संस्थापक संजय सक्सेना रहे।