ARDEC Unity Run: सरदार पटेल जयंती पर एकता की शपथ, राष्ट्रभावना की दौड़

0
240
ARDEC Unity Run: सरदार पटेल जयंती पर एकता की शपथ, राष्ट्रभावना की दौड़

अरेडिका में राष्ट्रीय एकता शपथ एवं ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ का आयोजन

रायबरेलीlआधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में आज दिनांक-31.10.2025 को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा ने प्रधान विभागाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण की। साथ ही साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर उप मुख्य विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण की।

 आरेडिका खेलकूद संघ एवं कार्मिक विभाग के द्वारा रन फॉर यूनिटी, दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल एवं उ.प्र. पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के जवानों, बच्चों तथा महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 

महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता और अखण्डता की शपथ दिलायी तथा सरदार पटेल  की दूरदर्शिता एवं उनके कार्यों के बारे में बताया। ज्ञात हो कि  31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस“ के रूप में पूरे देश में हर्षोंल्लास के साथ मनाया जाता है एवं रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है। 

इस अवसर आरेडिका के   प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता विवेक खरे, प्रधान वित्त सलाहकार बीएल मीना, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनोज कुमार जिंदल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवीश कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य अभियंता एसपी यादव, प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आभा जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं एसडीजीएम अकमल वदूद, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द्र एवं अन्य अधिकारियों ने सहभागिता की।