इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी का यमुनापार में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

0
161

प्रयागराज l स्वागत करते हुए युवा अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि 

*उस ओर जमाना चलता है जिस ओर जवानी चलती है इतिहास उधर मुड़ जाता है जिस ओर जवानी चलती है* जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने मेजा विधान सभा के टिकरी गांव में मानस पेट्रोल टंकी के पास भाजपा प्रत्याशी का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब के इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी जी एक ऐसे राजनैतिक परिवार में जन्में हैं जिनके पिता पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय केशरी नाथ त्रिपाठी जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रयागराज के प्रत्येक व्यक्ति एवं समाज के लिए बलिदान दिया है।

गौरतलब है कि आज इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में यमुनापार में जनसंम्पर्क कार्यक्रम के दौरान बीच रास्ते टिकरी गांव मेजा के पास में कड़ी धूप में भाजपा युवा मोर्चा यमुनापार अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी का स्वागत व अभिनंदन किया। लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी द्वारा यह भव्य स्वागत का पल एवं आप सभी के अटूट प्रेम स्नेह से अभिभूत हूं। आप सभी इस कड़ी धूप में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं इसके लिए सभी युवा मोर्चा के साथियों व भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों का सहृदय आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूं। इसी उत्साह और मेहनत के साथ अपने अपने बूथों को कमल खिलाकर बूथ को विजई बनाएं और मोदी जी के लक्ष्य अबकी बार 400 पार को साकार करने में युवा साथीगण अपना अमूल्य योगदान देकर पुनः भारत की कमान नरेंद्र मोदी जी के हाथों में देकर भारत के युवा भारत को विश्व में एक अलग पहचान बनाने में एक होकर भारत को 2047 तक *विकसित भारत* बनाने में अपना योगदान दें। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यमुनापार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय जिला महामंत्री जयवृत सिंह जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा व विवेकानंद सिंह सूरज सत्या नागेन्द्र निषाद रोहित पाण्डेय मिथिलेश मौर्या आदि सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मनु कक्कड़ ने दी।