प्रतापगढ़ बुलेटिन – 24 अप्रैल 2024

0
184

टेंट की पाइप में उतरे करंट से छात्र की मौत

प्रतापगढ़। विद्युत करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गयी। मासूम की मौत पर परिजनों मे कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के हुलासगढ़ गांव में रज्जन के पुत्र शिवा सरोज 13 की सोमवार की शाम सात बजे करंट लगने से मौत हो गयी। वह गांव के समीप ही एक विद्यालय में कक्षा छः का छात्र था। गांव में शादी समारोह के बाद शाम को टेण्ट खोला जा रहा था। मृतक छात्र वहीं खड़ा था। लोहे की पाइप के समीप से एलटी लाइन गुजरी थी। शिवा टेण्ट की पाइप पकड़े खड़ा था। अचानक पाइप में करंट आ गया। इससे छात्र की मौत हो गयी। मृतक छात्र का पिता रोजी रोटी के सिलसिले में पूना शहर में रहता  है। मंगलवार को पिता के इंतजार में परिजन शव को घर पर रखे थे। छात्र की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। हालांकि घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।

हिरन के बच्चे को कुत्तों ने किया घायल, वनकर्मी कर रहे देखभाल

प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के बरीबोझ वनपुकार जंगल से मंगलवार को दोपहर हिरन का बच्चा भटककर तियाँई गांव पहुंच गया। गांव में कुत्तों ने नोंचकर बच्चे को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों से हिरण के बच्चे को बचाया। सूचना पर लालगंज वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम घायल हिरन के बच्चे को पशु चिकित्सालय ले आयी। यहां उसका इलाज करवाया। वन दरोगा टीएन तिवारी ने बताया कि देखभाल के लिए हिरन के बच्चे को विभागीय कार्यालय में रखा गया है। इसके पहले दो वर्ष पूर्व भी रायपुर तियांई गांव में एक घायल हिरन मिला था। वह यहीं वन विभाग में अभी भी सुरक्षित रखा गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में मिला हिरन पूरी तरह स्वस्थ है।

कुएं में मिला युवती का शव, परिजनों में कोहराम

प्रतापगढ़। उदयपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मंगलवार की सुबह युवती का शव कुएं में मिलने से हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने सुबह कुएं में  एक शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस तथा फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम ने कुएं में पानी भरवाकर शव बाहर निकलवाया। शव क्षत विक्षत हो गया था। शव की पहचान गांव के रामदयाल गुप्ता की पुत्री अन्तिमा गुप्ता 25 के रूप में हुई। शव देखते ही अंतिमा के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजवाया। जानकारी के मुताबिक मृतका अंतिमा बीती तेरह अप्रैल को गृह कलह से क्षुब्ध होकर दोपहर घर से निकली थी। परिजनों ने उसकी तलाश किया किंतु पता नही चल सका। इस बीच परिजनों की तहरीर पर तेरह अप्रैल को उदयपुर पुलिस ने बेनीदीन का पुरवा नसीरपुर निवासी दिनेश तिवारी के पुत्र राजेश के खिलाफ अंतिमा के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने राजेश से पूछताछ की किंतु कोई ठोस जानकारी नही मिल सकी। उदयपुर एसओ राधेबाबू का कहना है कि शव पीएम के लिए भेजा गया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री समेत कई पदों पर होगा चुनाव

प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में नाम वापसी के दिन मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। संयुक्त मंत्री पंकज तिवारी व आय व्यय निरीक्षक आनंद श्रीवास्तव के दावेदारी वापस लेने के बाद संयुक्त मंत्री पद पर वेदव्रत त्रिपाठी तथा आय व्यय निरीक्षक पद पर हरिनारायण पाण्डेय निर्विरोध निर्वाचित हुए है। प्रचार मंत्री पद पर विनोद कुमार शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पर मो0 असलम, आशुतोष द्विवेदी, मो0 दानिश एवं सतीश पाण्डेय भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर संदीप सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, घनश्याम मिश्र, राजेशचंद्र त्रिपाठी, प्रवीण यादव, विनोद मिश्र, विजय त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। वहीं महामंत्री पद पर हरिश्चंद्र पाण्डेय, संजीव तिवारी, अरविंद पाण्डेय तपन तथा महेश पटेल व सूर्यकांत निराला के बीच चुनाव होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विभाकर नाथ शुक्ल, अबरार अहमद, शैलेन्द्र चतुर्वेदी के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर विनय जायसवाल गबलू, आशीष तिवारी, बालेन्दु कुमार त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सत्यम त्रिपाठी व अभिषेक शुक्ल के बीच चुनाव होगा। चुनाव समिति की बैठक में वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है। समिति के महामंत्री देवी प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्रत्याशियों को छः मई तक चुनाव प्रचार का मौका दिया गया है। बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, राधारमण शुक्ल, शिवाकांत उपाध्याय, बेनीलाल शुक्ल, रामलगन यादव, टीपी यादव, लाल राजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, विकास मिश्र आदि मौजूद रहे।

शिव प्रसाद त्रिपाठी अध्यक्ष व विद्या प्रसाद त्रिपाठी बने महामंत्री . 

प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव जागरण मंच की ओर से समाज के गरीब असहाय पीड़ित की निःशुल्क सेवा के लिए मंगलवार को कलेक्ट प्रांगण में सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें पंडित शिव प्रसाद त्रिपाठी अध्यक्ष, पंडित विद्या त्रिपाठी महामंत्री मनोनीत किए गए। उपाध्यक्ष बृज बिहारी तिवारी, पंडित विनय कुमार मिश्र, पंडित राय साहब मिश्र, पंडित बृजेन्द्र कुमार त्रिपाठी को बनाया गया। संगठन मंत्री की जिम्मेवारी पंडित राज कुमार मिश्र को सौंपी गई। इसके अलावां पंडित कृपा शंकर मिश्र, पंडित सुरेश नारायण मिश्र, पंडित विमल कुमार शुक्ल, पंडित रमा कान्त ओझा, पंडित हरिश्चन्द्र शर्मा सहित 22 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

प्लास्टिक के अंत का आह्वान ही हमारी प्रतिबद्धता-युद्धवीर

प्रतापगढ़। काशीप्रांत द्वारा शहर के सिविल लाइन स्थित मां चंडिका देवी धाम पर विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने कहा कि प्लास्टिक के अंत का आह्वान ही हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण आदि के महत्व पर प्रकाश डाला। विभाग पर्यावरण संयोजक अनिल ने दैनिक जीवन से कैसे प्लास्टिक को हटाया जा सकता है के बारे में बताया।संगोष्ठी में मातृशक्तियों के साथ साथ बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला पर्यावरण संयोजक डॉ0 अनूप ने विश्व पृथ्वी दिवस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगोष्ठी का संचालन किया। उन्होंने तुलसी का पौधा प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने सभी को पृथ्वी को संरक्षित और सुरक्षित रखने हेतु संकल्प दिलाया। इस मौके पर शिव प्रसाद, आलोक, अमितदेव,  अनुज, अजीत, डॉ0 सर्वेश,  अशोक राय,  प्रिया, रमा मिश्र, लेफ्टिनेंट ऋचा सिंह, निधि सिंह, शालिनी जायसवाल, सुमन त्रिपाठी, रीत जायसवाल, खुसी त्रिपाठी, क्षमा त्रिपाठी, नंदिनी सिंह, ज्योति सिंह, समीक्षा त्रिपाठी, वान्या समेत बड़ी संख्या में पर्यावरण सचेतक मौजूद रहे।

हनुमान जयंती पर हुए विभिन्न आयोजन

प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के चिलबिला स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पर विभिन्न आयोजन हनुमान भक्तों द्वारा आयोजित किया। पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं, विद्युत झालरों एवं गुब्बारों से सजाया गया था। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने श्री हनुमान जी महाराज, राम दरबार, आदिशक्ति भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन करते हुए केक काटकर महा आरती की। भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने पूजन अर्चन कर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। महिलाओं ने सोहर मंगल गीत गाकर अंजनी माता को बधाई दी।  बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालु हनुमान मंदिर पहुंचकर जयंती में शामिल हुए। इस मौके पर सूरज कुमार उमरवैश्य, शनि महाराज, सोनू महाराज, अनिल कुमार, विवेक कुमार, आदर्श कुमार, रामगोपाल, कपिल देव, प्रमोद कुमार, छोटेलाल सोनी, श्याम बाबू, राकेश कुमार, तुलसीराम, अमन गुप्ता, दिनेश कुमार, आशीष कुमार, सुरेश कुमार, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद आदि उपस्थित रहे। जिले के अन्य हनुमान मंदिरों पर भव्यता के साथ हनुमान जयंती मनाई गई और प्रसाद वितरित किये गए।

करंट से छात्र की मौत, कोहराम

प्रतापगढ़। विद्युत करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गयी। मासूम की मौत पर परिजनों मे कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के हुलासगढ़ गांव में रज्जन के पुत्र शिवा सरोज 13 की सोमवार की शाम सात बजे करंट लगने से मौत हो गयी। वह गांव के समीप ही एक विद्यालय में कक्षा छः का छात्र था। गांव में शादी समारोह के बाद शाम को टेण्ट खोला जा रहा था। मृतक छात्र वहीं खड़ा था। लोहे की पाइप के समीप से एलटी लाइन गुजरी थी। शिवा टेण्ट की पाइप पकड़े खड़ा था। अचानक पाइप में करंट आ गया। इससे छात्र की मौत हो गयी। मृतक छात्र का पिता रोजी रोटी के सिलसिले में पूना रहा करता है। मंगलवार को पिता के इंतजार में परिजन शव को घर पर रखे दिखे। छात्र की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। हालांकि घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।

अवैध शराब बरामद, केस दर्ज

प्रतापगढ़। पुलिस टीम ने औचक दबिश देकर आरोपिता को दस लीटर अवैध शराब के साथ हिरासत में लिया है। सांगीपुर थाना के हरमापुर थरिया गांव में सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार को औचक दबिश दी। उप निरीक्षक राजेश शुक्ला के साथ दबिश में पुलिस को दस लीटर अवैध देशी शराब बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपिता गांव के हरीराम सरोज की पत्नी रानी देवी के खिलाफ आबकारी अधिनियम का केस दर्ज किया है।

संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर होगा रोचक मुकाबला, तीन पदों के साथ कार्यकारिणी सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित

प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में नाम वापसी के दिन दो प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इसके तहत संयुक्त मंत्री पद पर पंकज कुमार तिवारी तथा आय व्यय निरीक्षक पद पर आनन्द मोहन श्रीवास्तव ने चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के समक्ष नामांकन वापसी का आवेदन प्रस्तुत किया। दोनों प्रत्याशियों की दावेदारी वापसी की मंजूरी के बाद अब संयुक्त मंत्री पद पर वेदव्रत त्रिपाठी तथा आय व्यय निरीक्षक पद पर हरिनारायण पाण्डेय का भी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इसके पूर्व प्रचार मंत्री पद पर एक मात्र नामांकन को लेकर विनोद कुमार शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पर मो. असलम तथा आशुतोष द्विवेदी व मो. दानिश एवं सतीश पाण्डेय भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नाम वापसी के बाद सबसे रोचक मुकाबला इस बार अध्यक्ष तथा महामंत्री पद पर देखा जा रहा है। अध्यक्ष पद पर संदीप सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, घनश्याम मिश्र, राजेशचंद्र त्रिपाठी, प्रवीण यादव, विनोद मिश्र, विजय त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय के बीच दिलचस्प मुकाबला बना है। वहीं महामंत्री पद पर हरिश्चंद्र पाण्डेय, संजीव तिवारी, अरविंद पाण्डेय तपन तथा महेश पटेल व सूर्यकांत निराला के बीच संघर्ष का माहौल गरम देखा जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विभाकर नाथ शुक्ल, अबरार अहमद, निवर्तमान उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी एवं उपाध्यक्ष पद पर विनय जायसवाल गबलू, आशीष तिवारी, बालेन्दु कुमार त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सत्यम त्रिपाठी व अभिषेक शुक्ल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव समिति की बैठक में वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है। समिति के महामंत्री देवी प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्रत्याशियों को छः मई तक चुनाव प्रचार का मौका दिया गया है। बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, राधारमण शुक्ल, शिवाकांत उपाध्याय, बेनीलाल शुक्ल, रामलगन यादव, टीपी यादव, लाल राजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह अगई, विकास मिश्र आदि रहे।  

मतदान प्रतिशत में जनपद प्रतापगढ़ आगे रहे- सीडीओ

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला की गई आयोजित

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन के आदेशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक नवनीत सेहारा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वीप की एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।  प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने कहा कि हम सबका यह प्रयास रहे की मतदान प्रतिशत में अपना जनपद आगे रहे, इसके लिए हमें सभी जनपद वासियों को जागरूक करना होगा ताकि हम मतदान के दिन श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने कहा कि हम जनपद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत जनपद वासियों को पूर्ण रूप से जागरूक करके आने वाले निर्वाचन में जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी स्वीप सरदार सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता के अंतर्गत हम बहुत से कार्यक्रम संपन्न करवा रहे हैं और हमें उम्मीद है कि जनपद का मतदान प्रतिशत बहुत बढ़ेगा। डॉ मोहम्मद अनीस एवं धर्मेंद्र ओझा ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया और सभी से अपील की गांव-गांव शहर शहर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें जिससे कि अपने जनपद प्रतापगढ़ का मतदान प्रतिशत आगे बढ़े। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा डॉ विंध्याचल सिंह सहित डॉ मोहम्मद अनीस, धर्मेंद्र ओझा, आजाद अहमद, राघवेंद्र पांडे, प्रमोद तिवारी, डॉ राजेंद्र अनिल नील और यूथ एंबेसडर अजय क्रांतिकारी आदि उपस्थित रहे।