जालंधर को दी बड़ी सौगात, PM मोदी कल 5,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

0
2

shahar samta news

पंजाब के जालंधर में कल यानी 17 जुलाई को 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसे लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। पीएम ने कहा कि भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत होगी। कार्यक्रम के तहत अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके। रेलवे के अनुसार, यह पहल ‘विकास भी, विरासत भी’ की भावना को साकार करते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ स्टेशनों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी संरक्षित करेगी। कार्यक्रम के दौरान कई अन्य रेलवे परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी, जिनसे श्री आनंदपुर साहिब और मां चिंतपूर्णी मंदिर तक रेल संपर्क बेहतर होगा। इससे श्रद्धालुओं और यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

इसके अलावा अमृतसर और वाराणसी के बीच नई रेल सेवा की भी शुरुआत की जाएगी। यह ट्रेन देश के दो प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को सीधे जोड़ेगी, जिससे पर्यटन और तीर्थयात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे का मानना है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here