शिरडी में बड़ा फूड स्कैम! साईं मंदिर के पास 700 किलो नकली पेड़ा बरामद

0
5

shahar samta news

महाराष्ट्र का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) राज्य में फूड सेफ़्टी के नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में शिरडी में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान, विभाग ने साईं बाबा मंदिर परिसर के पास 650 से 700 किलोग्राम मिलावटी और घटिया पेड़ा ज़ब्त करके नष्ट कर दिया। 

FDA ने यह कार्रवाई श्रद्धालुओं से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की। टीम ने पहले प्रसाद वाले पेड़ों के सैंपल की जांच की, जिसमें पता चला कि मिठाई की क्वालिटी अच्छी नहीं है। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने शिरडी में प्रसाद बेचने वाले कई सेंटर्स और सप्लाई यूनिट्स पर छापेमारी और निरीक्षण किया। इस छापेमारी के दौरान लगभग 700 किलोग्राम मिलावटी प्रसाद ज़ब्त किया गया और उसे नष्ट कर दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। भले ही FDA ने मिलावटी पेड़े को नष्ट कर दिया, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक श्रद्धालुओं की सेहत के साथ खिलवाड़ होता रहेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here