बहरीन में इमरजेंसी अलर्ट: सायरन बजते ही लोगों को शेल्टर में जाने की चेतावनी

0
7

बहरीन में आज तड़के सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की चेतावनी दी गई। यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई, जब अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ लगातार 13वीं रात हवाई हमले किए। पिछले एक सप्ताह से अमेरिका और ईरान के बीच हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। 

दोनों देशों के बीच यह संघर्ष होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर शुरू हुआ था। इस दौरान खाड़ी के देश भी बार-बार हमलों की चपेट में आए हैं। ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने एक दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया। 

इससे संघर्ष के और व्यापक होने की आशंका बढ़ गई है। बता दें कि गुरुवार को ईरान के केश्म द्वीप पर भी विस्फोटों की खबरें आईं। इस द्वीप पर नौसैनिक संसाधनों का बड़ा भंडार है जिसमें ड्रोन नौकाएं भी शामिल हैं जिनका इस्तेमाल ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करने के लिए कर सकता है। 

इसके अलावा अंदीमेश्क, ओमीदियेह और फिरूजाबाद के निकट उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में भी विस्फोट होने की सूचना मिली। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार करुण नदी के किनारे अहवाज के बाहरी इलाके में अमेरिकी मिसाइल हमले में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने कहा कि नए हमलों का उद्देश्य ईरान की क्षेत्रीय समुद्री मार्गों से गुजरने वाले असैन्य नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों के लिए खतरा पैदा करने की क्षमता को और कमजोर करना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here