संसद मार्च के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फॉलोअर्स की संख्या में अप्रत्याशित उछाल देखा गया है। महज 72 घंटों यानि कि तीन दिनों के भीतर इस पेज से 33 लाख से अधिक नए यूजर जुड़ चुके हैं जिसके बाद पेज के कुल फॉलोअर्स का आंकड़ा 2.56 करोड़ (25.6 Million) के पार पहुंच गया है। हालांकि साइबर एक्सपर्ट्स ने इस तेजी से बढ़ती रीच और इसके फॉलोअर्स के बेस में बांग्लादेश, पाकिस्तान और खाड़ी देशों के खातों की मौजूदगी पर गंभीर चिंता जताई है।
आंकड़ों के मुताबिक 20 जुलाई तक सीजेपी के इंस्टा पेज पर 2.23 करोड़ फॉलोअर्स थे। संसद मार्च के बाद से हर दिन औसतन 11 लाख नए यूजर इस पेज से जुड़ रहे हैं। 20 जुलाई को 2.23 करोड़ फॉलोअर्स जुड़े हैं जबकि 23 जुलाई को 2.56 करोड़ फॉलोअर्स जुड़े।
जहां इंस्टाग्राम पर पार्टी के 2.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स HAIN वहीं X (ट्विटर) हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या केवल 3.48 लाख ही है। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के व्यक्तिगत X अकाउंट पर इससे ज्यादा लोग जुड़े हैं।























