NEET पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई: NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त

0
8

नई दिल्लीः नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया और कुछ के खिलाफ कानूनी तथा आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह कदम उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय भेजे जाने के एक दिन बाद उठाया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”एनटीए में व्यापक बदलाव किए जाने की तैयारी है और आगे भी कई सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। कम से कम 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है और उनमें से कुछ के खिलाफ कानूनी तथा आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।” प्रश्नपत्र लीक और सीबीएसई के डिजिटल मूल्यांकन में आई गड़बड़ियों को लेकर पैदा हुए छात्रों के आक्रोश के कारण शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रदर्शनकारी और विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। एनटीए ने महाप्रबंधक स्तर पर पेशेवर नियुक्तियों के एक समूह के लिए विज्ञापन जारी किए हैं और अलग से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के ‘प्रतिभा सेतु पोर्टल’ के माध्यम से 16 युवा पेशेवरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारी ने कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के अनुसार एनटीए के दस अलग-अलग कार्यक्षेत्रों में और लोगों की भर्ती की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here