अमित शाह के बिग फैन निकले भाजपा सांसद, 8 महीने लगाकर लिखी किताब, बताया ‘नए भारत के चाणक्य

0
4

उज्जैन : उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद फिरोजिया ने अपनी नई पुस्तक ‘नए भारत के चाणक्यः अमित शाह, रणनीति, संकल्प और सत्ता’ की प्रथम प्रति गृह मंत्री को भेंट की।

सांसद फिरोजिया के मुताबिक, इस पुस्तक को तैयार करने में करीब आठ महीने का समय लगा। पुस्तक के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों और विभिन्न स्रोतों से प्रामाणिक जानकारी जुटाई गई है। पुस्तक का प्रकाशन दिल्ली के प्रसिद्ध प्रभात प्रकाशन ने किया है।

पुस्तक में अमित शाह के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व, राजनीतिक रणनीति, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति उनके संकल्प को केंद्र में रखा गया है। लेखक ने अमित शाह की तुलना प्राचीन भारत के महान रणनीतिकार चाणक्य से की है। पुस्तक भेंट किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद के इस साहित्यिक प्रयास की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here