दिल्ली-NCR में H1N1 को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की समीक्षा बैठक, मज़बूत निगरानी रखने के निर्देश दिए

0
3

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को देश में H1N1 इन्फ्लूएंजा की मौजूदा स्थिति पर समीक्षा बैठक की, इस दौरान अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए और तैयारियों की समीक्षा की। विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर की स्थिति पर नजर रखा गया। बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद थे।

मजबूत निगरानी पर दिया जोर

स्वास्थ्य मंत्री ने H1N1 इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता और मज़बूत निगरानी पर ज़ोर दिया। और संबंधित अधिकारियों के इसके लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश भी दिए। दिल्ली-NCR में H1N1 (स्वाइन फ्लू) और सांस से जुड़ी अन्य बीमारियों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 1777 नए मामले सामने आने के बाद अब दिल्ली में H1N1 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई थी।

बदलते मौसम के बीच बढ़ रहे फ्लू जैसे मामले

दिल्ली-NCR में उमस और लगातार बदलते मौसम के बीच फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की बात सामने आई है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों में बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। कुछ मरीजों में ऑक्सीजन का स्तर गिरने की समस्या भी सामने आई है, जिसके चलते गंभीर श्वसन संक्रमण वाले मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को अस्पतालों में पर्याप्त तैयारियां रखने और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों के इलाज के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here