NSA अजीत डोभाल की बीजिंग यात्रा, भारत-चीन सीमा विवाद पर अहम बैठक

0
4

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को चीन की दो दिन की यात्रा पर बीजिंग पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान एनएसए सीमा विवाद पर दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत के 25वें दौर में हिस्सा लेंगे। यह बातचीत बीजिंग में कल उनके चीनी समकक्ष और विदेश मंत्री वांग यी के साथ होगी।

आज एक मीडिया ब्रीफिंग में विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत की घोषणा करते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अजित डोभाल और वांग यी सीमा विवाद के साथ-साथ अन्य द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

संबंध को स्थिर करने की कोशिश

2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प और पूर्वी लद्दाख में लंबे समय तक चले सैन्य गतिरोध के बाद नई दिल्ली और बीजिंग के संबंधों में काफी तनाव आ गया था। लेकिन तब से दोनों पक्षों ने संबंधों को स्थिर करने के लिए कदम उठाए हैं। अजित डोभाल और वांग यी सीमा विवाद पर बात करने के लिए दोनों देशो की ओर से नियुक्त विशेष प्रतिनिधि हैं। यह प्रक्रिया 2003 में भारत-चीन सीमा के 3,400 किलोमीटर से अधिक लंबे हिस्से से जुड़े सीमा विवाद को व्यापक रूप से सुलझाने के लिए शुरू की गई थी।

विदेश मंत्री ने शांति जरूरी बताया

बीजिंग में विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत से पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि चीन के साथ अच्छे संबंधों के लिए सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता ज़रूरी है। अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here