ज्ञानेश कुमार ‘डाकू’ हैं, तत्काल इस्तीफा दें: ममता बनर्जी

0
1
ज्ञानेश कुमार ‘डाकू’ हैं, तत्काल इस्तीफा दें: ममता बनर्जी

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को ‘डाकू’ करार दिया और कहा कि उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में ”वोट चोरी” की गई और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की गई।

‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक के बाद विपक्षी नेताओं की संयुक्त प्रेस वार्ता में बनर्जी ने कहा कि अगर कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो विपक्षी दल बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने चुनावों से जुड़ी कथित अनियमतता का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया, देश में एक बड़ा घोटाला हुआ है, जिसका परिणाम जनता भुगत रही है। भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके अलग-अलग राज्यों में सरकार बनाई।

ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस’ की प्रमुख बनर्जी ने दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया में लोगों के वोटों के साथ छेड़छाड़ की गई और ईवीएम मशीनों को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए

उन्होंने आरोप लगाया, ज्ञानेश कुमार चोर हैं, डाकू हैं। उन्होंने लोगों का वोट चोरी किया, ईवीएम मशीनों को जला दिया और काउंटिंग में गड़बड़ी की। बनर्जी ने कहा कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस्तीफा नहीं दिया तो विपक्षी दल ”वोट चोरी” के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा, हम सभी मिलकर इस ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ेंगे। हम लड़ेंगे, जीतेंगे और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा करेंगे। विपक्षी गठबंधन की बैठक में 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकालने, 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों के निर्वाचन आयोग तक मार्च और अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगने समेत कई कार्यक्रम तय किए गए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here