झारखंड: CM की मां का निधन, PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

0
2
झारखंड: CM की मां का निधन, PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, रूपी सोरेन जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने हमेशा आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए काम किया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं हेमंत जी, कल्पना जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उन्होंने कहा, रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। आदिवासी समाज के लोगों के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here