सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट- फिर भी सर्राफा बाजार में पसरा सन्नाटा, जानें क्या है वजह

0
3
सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट- फिर भी सर्राफा बाजार में पसरा सन्नाटा, जानें क्या है वजह

 सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बावजूद सर्राफा बाजार में खरीददारी की रफ्तार धीमी बनी हुई है। कीमतें कम होने के बाद भी ग्राहक सोना-चांदी खरीदने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। कई लोग भावों में और गिरावट आने की उम्मीद में खरीददारी टाल रहे हैं।स्वर्णकार  के अनुसार, 10 नवंबर से 26 नवंबर के बीच 22 कैरेट सोने के भाव में 16,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी भी इस अवधि में 380 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हुई है।प्रदीप भोला, राजेश भोला ने बताया कि बाजार में कारोबार बहुत कम है। ग्राहक सोना खरीदने से कतरा रहे हैं और कुछ लोग कीमतों में और कमी आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाव उन लोगों के लिए अच्छा अवसर हो सकते हैं, जो सोने में निवेश करना चाहते हैं।सोना-चांदी के भाव में बदलाव (स्वर्णकार संघ जम्मू के अनुसार, प्रति 10 ग्राम)

| तारीख    | 22 कैरेट सोना | चांदी  |
| ——– | ————- | —— |
| 10 नवंबर | ₹1,34,000     | ₹2,000 |
| 21 नवंबर | ₹1,16,300     | ₹1,630 |
| 23 नवंबर | ₹1,17,800     | ₹1,670 |
| 25 नवंबर | ₹1,15,000     | ₹1,580 |
| 26 नवंबर | ₹1,17,200     | ₹1,620 |

वर्मा के अनुसार, आने वाले समय में सोने की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेश की इच्छा रखने वाले लोग मौजूदा कीमतों पर खरीददारी करने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, बाजार में कीमतों की दिशा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

10 नवंबर के मुकाबले 26 नवंबर को 22 कैरेट सोना 16,800 रुपये और चांदी 380 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती रही। वहीं, 25 नवंबर के मुकाबले 26 नवंबर को सोने में 2,200 रुपये और चांदी में 40 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here