शहर समता विचार मंच, शिलोंग इकाई की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

0
343

शिलांग lशहर समता विचार मंच शिलोंग इकाई, मेघालय की महिला काव्य गोष्ठी मंच की अध्यक्षा नीता शर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।इस काव्यगोष्ठी के मुख्य अतिथि थे आदरणीय विनय कुमार जी असम से, अति विशिष्ठ अतिथि डॉ आलोक सिंह, शिलांग से, सोनिका शर्मा कटरा, जम्मू से और सुनीता भट्ट गोजा, जम्मू से जुड़ीं।

यह काव्य गोष्ठी 07 अप्रैल, रविवार शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक चली। जिसका शुभारंभ रंजना कुंभज द्वारा गणेश और सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति द्वारा किया गया। काव्यगोष्ठी का कुशल संचालन रीमा जोशी जी ने किया। इस काव्य गोष्ठी में डॉ अनिता पंडा, गीता लिंबू, दया शर्मा, नीता शर्मा, अनुपमा प्रधान और रंजना शर्मा ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चांद लगा दिये। जिसमें डॉ अनीता पंडा ने “कहां है मेरी मिट्टी”, गीता लिंबू ने “बेचारा विज्ञान”, दया शर्मा ने “लिखूंगी एक नई कविता”, नीता शर्मा ने “शब्दों का खेल”, सुनीता भट्ट गोजा ने ग़ज़ल और अनुपमा प्रधान ने “गुस्सा” कविताएं पढ़ीं। सभी अतिथियों ने भी अपनी सुंदर रचनाओं द्वारा सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि विनय जी ने सभी कवयित्रियों की रचनाओं की समीक्षा कर सबको प्रोत्साहित किया। अंत में डॉ अनिता पंडा जी ने धन्यवाद ज्ञापन देकर काव्यगोष्ठी का समापन किया।