युवक ने रेलवे ट्रैक में बनाई कब्र ऊपर से निकल गई ट्रेन, हड़कंप
ग्रामीणों की मदद से जिंदा निकला युवक
मां बेल्हा देवी धाम और बनारस लाइन की घटना
प्रतापगढ़।घर में किसी बात से नाराज युवक नशे की हालत में रेलवे ट्रैक की गिट्टी हटाकर उसमें अपनी कब्र बनाई और लेट गया ।ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। उसके बाद वह ट्रैक से जिंदा निकाला गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली के भंगवा गांव का एक युवक देर शाम नशे में टल्ली होकर बनारस वाली लाइन पर जा पहुंचा। स्लीपर के बीच की गिट्टी हटाई उसमें गड्ढा बनाया। उसके वह उसमें लेट गया और ऊपर से गिट्टी डालकर खुद को ढक लिया। कुछ देर बाद बनारस वाली इंटर सिटी उसी पर से गुजरी। पत्नी ने हल्ला मचाकर ग्रामीणों को एकत्र किया। ट्रेन निकलने के बाद गिट्टी हटाकर उसे जिंदा निकाला गया। पत्नी के अनुसार पति मजदूर है। नशा करता है। घर की माली हालत बहुत खराब है। झगड़ा करके घर से निकला और ट्रैक पर आकर लेट गया। लोगों की मदद से निकाला गया।
गुल्लक के पैसे से साथी के लिए खरीदे शर्ट और चप्पल
बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप के बच्चों की अनूठी पहल
अग्नि पीड़ित छात्र विकास की मदद के लिए साथियों ने की मदद
प्रतापगढ़। अग्नि पीड़ित छात्र विकास की मदद के लिए बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप से जुड़े छात्र और छात्राओं ने अपने अपने गुल्लक के मुंह खोला। पैसे निकालकर साथी के लिए शर्त और चप्पल खरीदकर मददगार बने। उनकी यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर कोतवाली के खजुरनी बोधी पांडेय का पुरवा में कुछ दिनों पहले क्लास आठ के छात्र विकास की झोपड़ी जिसमें वह और उसका परिवार रहते थे। आग की भेंट चढ़ गया। खुद विकास उसकी बहन और चाची भी झुलस गए हैं। इस घटना की जानकारी कंपोजिट स्कूल जोगापुर के छात्रों को हुई। मिडिल स्कूल में बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप से जुड़े छात्रों ने एक पाई पाई जो गुल्लक में जुटा कर भविष्य के लिए रखी थी। उसमें से पैसे निकालकर विकास के लिए दिए हैं। बुधवार स्कूल में छात्रों ने गुल्लक की राशि टीचर राजेश कुमार को खरीददारी के लिए दी।इसके पहले भी छात्रों ने विकास की झोपड़ी बनाने में लगने वाली चीजें और राहत सामाग्री से मदद कर चुके हैं। स्कूल का स्टाफ भी आर्थिक सहयोग कर चुका हैं। इस बार बच्चों ने गुल्लक के पैसे से मदद का जो संकल्प लिया है। वह काबिले तारीफ है। ग्रुप प्रिंसिपल शनि ने बताया कि बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप से विकास जुड़ा है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि विकास की जितनी मदत हो सके की जाए। बच्चों ने गुल्लक से पैसे दिए हैं। मदद का अभियान चलता रहेगा।
उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के लोगों ने राहगीरों को पिलाया शर्बत
प्रतापगढ़।यू पी एम एस आर ए के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को प्रतापगढ़ यूनिट के लोगों द्वारा मेडिकल कॉलेज के सामने शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तपिस भरी गर्मी में राहगीरों को सर्बत पिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के बरिष्ठ फिजिशियन डॉ0 मनोज खत्री ने कहा कि गर्मी में प्यासों को शर्बत पिलाना पुण्य का काम है। विशिष्ट अतिथि रहे डॉ0 अमोद शुक्ला, डॉ0 बिपिन जायसवाल एवं दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने भी गर्मी में लोगों को शर्बत व पानी पिलाना मानवीय बताया। कार्यक्रम का आयोजन यू पी एम एस आर ए अध्यक्ष विकल कुमार पाण्डेय ने किया। इस मौके पर यूनिट के कोषाध्यक्ष शिवेश सिंह, उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी, सह सचिव विजय कांत मिश्रा, राकेश शर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, अतुल शुक्ला, गौरव पाण्डेय, सूरज मिश्रा, विमल यादव, अभिषेक सिंह, दीपक पाण्डेय, राजीव यादव, मंगल यादव, अभिनव श्रीवास्तव, विपिन मिश्रा, दशरथ यादव, सचिन सिंह, अमित सिंह, प्रवीण सिंह, पवन यादव, इंद्रजीत यादव, रोहित मिश्रा, अम्बुज दुबे, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
शिशु भर्ती के बच्चों को सदैव सत्य बोलने, ईमानदारी व सत्यनिष्ठा न छोड़ने की दिलाई गई शपथ
प्रतापगढ़। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु वाटिका चिलबिला पूर्वी में शिशु भारती के बच्चों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि चिलबिला की सभासद कमला देवी तथा मातृ भारती की मंत्री सबिता पांडेय ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। शिशु वाटिका संचालिका विभा शुक्ला ने शिशु भारती की आवश्यकता एवम उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय व सम्मान करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। शिशु भारती अध्यक्ष अनाया तिवारी, उपाध्यक्ष आनवी पांडेय, मंत्री आंशी दुबे, सहमंत्री काव्या गुप्ता, सेनापति अनिकेत पटेल, सह सेनापति अभिनंदन तिवारी को मुख्य अतिथि ने पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। खोया पाया प्रमुख शिवांश यादव चिकित्सा प्रमुख, आयुष्मान तिवारी भोजन प्रमुख, अस्मिता तिवारी वंदना प्रमुख, सुरभि उमरवैश्य स्वच्छता प्रमुख, पीहू गुप्ता विद्युत प्रमुख, लक्ष्मी सिंह एवम रुद्रांश तिवारी को पद एवम गोपनीयता की शपथ मातृ भारती की मंत्री बहिन सबिता पांडेय ने दिलाया। अतिथि कमला देवी ने बच्चों को अपने दायित्व के प्रति सजग और सचेत रहने को कहा। मातृ भारती की मंत्री ने बच्चों से ईमानदार एवम सदैव सत्य बोलने का आग्रह किया। आभार ज्ञापन शिशु वाटिका की वरिष्ठ बहिन प्रीति सिंह ने किया। वंदे मातरम के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्यां में लोग मौजूद रहे।
व्यय प्रेक्षक प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर का तीन बार करेंगे निरीक्षण
चुनाव व्यय रजिस्टर का अनिवार्य रूप से करायें निरीक्षण-जिला निर्वाचन अधिकारी
आर एन एस प्रतापगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को व्यय रजिस्टर जांच कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि चुनाव तक प्रत्याशियों को व्यय रजिस्टर का तीन बार निरीक्षण व्यय प्रेक्षक के देख रेख में किया जायेगा। डीएम ने कहा है कि पहली बार निरीक्षण 11 मई, दूसरा 17 मई एवं तीसरी बार निरीक्षण 22 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम्य विकास एवं प्रशिक्षण सस्थान अफीम कोठी के सभगर में किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों से अनुरोध किया है कि निर्धारित विवरण के अनुसार उक्त तिथियों पर व्यय रजिस्टर का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करा लें। डीएम ने कहा है कि निर्देशों का पालन न करने वाले प्रत्याशियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के तहत कार्यवाही की जायेगी।
सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने पर एफआईआर दर्ज
प्रतापगढ़। शीतला सुजान कवि पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक) पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने पर एमसीएमसी सेल द्वारा नोटिस दिया गया था। शीतला सुजान ने एमसीएमसी प्रभारी के नोटिस का कोई भी जवाब नही दिया गया। मामले को नजरअंदाज करने पर शीतला सुजान कवि पत्रकार के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। जिसके जरिये सोशल मीडिया पैनी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर संबंधित पत्रकार के खिलाफ कार्यवाही की गई है।
10 मई से 16 मई के बीच होगा मतदान कर्मियों का दूसरा प्रशिक्षण-सीडीओ
प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक नवनीत सेहारा ने बताया कि लोकसभा के लिए कार्मिकों का द्वतीय प्रशिक्षण 10 मई से 16 मई के बीच होगा। उन्होने कहा कि 10 मई को राजकीय इण्टर कालेज में विधानसभा क्षेत्र 245-बाबागंज व सन्त एन्थोनी इण्टर कालेज में 246-कुण्डा के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 13 मई को राजकीय इण्टर कालेज में 249-पट्टी व 247-विश्वनाथगंज, 14 मई को सन्त एन्थोनी इण्टर कालेज में 244-रामपुरखास व 250-रानीगंज के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 15 मई को सन्त एन्थोनी इण्टर कालेज में 248-प्रतापगढ़ व राजकीय इण्टर कालेज में 247-विश्वनाथगंज के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जायेगा। इसी प्रकार 16 मई को सन्त एन्थोनी इण्टर कालेज में 248-प्रतापगढ़ के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दिया जायेगा। सीडीओ ने कहा है की निर्धारित तिथि व समय पर मतदान कार्मिक अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग के लिए पहुंचे।
शत प्रतिशत मतदान की अपील, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर किया जागरूक
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सभी ने मतदाताओं से मतदान के दिन बूथों पर पहुंचकर वोट करने के लिए अपील की। सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गई। एनएसएस के चार इकाइयों के स्वयंसेवकों के साथ छात्र – छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती, बैनर लिए जागरूकता नारे के साथ कालेज से निकली रैली में शामिल स्वयंसेवकों एवं छात्र – छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। स्वयंसेवकों ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। रैली के बाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी का वोट बहुमूल्य है। इसके महत्व को समझें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए बूथ पर पहुंचकर मतदान करें। प्रो0 ब्रम्हानंद प्रताप सिंह ने कहा कि सभी मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है। जागरूक मतदाता ही अपने मतों को समझ सकता है। डा0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मतदान का अधिकार सर्वोत्तम अधिकार है। इसका प्रयोग बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। डा0 के0 के0 सिंह ने कहा कि इस लोकतंत्र में व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मताधिकार है। अजय कुमार सिंह ने कहा कि अपने मत का प्रयोग संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर करना चाहिए। संचालन डा0 कुलदीप सिंह ने किया। इस मौके पर डा0 चेत प्रकाश पांडेय, डा0 प्रणव ओझा, डा0 वंदना सिंह, डा0 दिनेश कुमार, अवनीश सिंह, रवि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
करें रक्तदान बचाएं जान
प्रतापगढ़। ब्लाक के सत्येंद्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज में आज विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार सिंह के द्वारा छात्रों को जागरुक करते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 08 मई को विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे मनाया जाता है। आज की विकट परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस जैसी संस्था पूरे विश्व की जरूरत बन गई है, जो आपदा के समय भरोसेमंद दोस्त की तरह मदद का हाथ बढ़ाती है यह दिन सभी के लिए बहुत महत्व रखता हैं क्योंकि आज बढ़ते वैश्वीकरण के जमाने में तेल और परमाणु हथियारों पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए युद्ध की बढ़ती आशंका और समय समय पर भूकंप प्राकृतिक तूफान और इसी तरह की अन्य अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदाओं के समय पेश आने वाले मुश्किल हालात से निपटने में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस जैसी संस्था का महत्व पहले से अधिक बढ़ गया है यह संस्था लोगों को रक्तदान की प्रेरणा देती है ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें यह संस्था स्वयं शिविर लगाकर हर साल बड़ी मात्रा में रक्त एकत्र करती है ताकि जरूरत के समय किसी प्रकार की कमी न रहे वर्तमान समय में दुनिया में युद्ध के तरीकों और कारणों में बड़ा अंतर आ चुका है अतरू अब युद्ध के दौरान सैनिकों की सहायता तथा प्राकृतिक या मानवीय आपदाओं के शिकार लोगों को राहत एवं मदद पहुंचाने में भी रेडक्रॉस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इसमें भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एक स्वयंसेवी राहत संस्था है, जो आपदा और आपातकाल के समय राहत प्रदान करता है और कमजोर लोगों तथा समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है। देश के विभिन्न भागों में यह संस्था बहुत ही सफलता के साथ कार्य कर रही है इसमें शामिल होने वाले कर्मठ स्वयंसेवकों की संख्या भी निरंतर बढ़ती जा रही है इस मौके पर अनामिका यादव ज्योति प्रजापति शिवम अजय रोहित सही तमाम छात्राएं मौजूद रहे
शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान्न व्यवसाई मौर्य स्वीट्स एवं श्री हरी पैलेस के मालिक हरि प्रसाद मौर्य की पत्नी का निधन
प्रतापगढ़। मौर्य स्वीट्स के मालिक हरि प्रसाद मौर्य की पत्नी मालती देवी मौर्य का इलाज के लिए प्रयाग राज से लखनऊ के लिए ले जाते हुए निधन हो गया निधन की पुष्टि लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय ने की परिजनों ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज से उनका इलाज चल रहा था कल शाम तबियत बिगड़ी तो उन्हें डाक्टरों ने लखनउ ले जाने की सलाह दी जिसपर परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे लखनऊ पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में ही उनका निधन हो गया
उम्मीदवार अपने निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करायें-जिला निर्वाचन अधिकारी
प्रतापगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के निर्वाचन में विधिमान्य उम्मीदवारों को सूचित किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनके निर्वाचन व्यय रजिस्टर का तीन बार निरीक्षण माननीय व्यय प्रेक्षक के पर्यवेक्षण में किया जायेगा। उन्होने निर्वाचन व्यय रजिस्टर के निरीक्षण के सम्बन्ध में बताया है कि प्रथम निरीक्षण दिनांक 11 मई, द्वितीय निरीक्षण 17 मई एवं तृतीय निरीक्षण 22 मई को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे तक वातानुकूलित सभागार ग्राम्य विकास एवं प्रशिक्षण सस्थान अफीम कोठी में किया जायेगा। उन्होने लोकसभा-2024 का निर्वाचन लड़ने वाले सभी विधिमान्य उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि निर्धारित विवरण के अनुसार निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर अपने निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही की जायेगी।
मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 10 मई से 16 मई तक
प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारीध्प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक नवनीत सेहारा ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 10 मई से 16 मई तक निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया है कि दिनांक 10 मई को राजकीय इण्टर कालेज में विधानसभा क्षेत्र 245-बाबागंज व सन्त एन्थोनी इण्टर कालेज में 246-कुण्डा के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। दिनांक 13 मई को राजकीय इण्टर कालेज में 249-पट्टी व 247-विश्वनाथगंज के कार्मिकों को प्रशिक्षण, दिनांक 14 मई को सन्त एन्थोनी इण्टर कालेज में 244-रामपुरखास व 250-रानीगंज के कार्मिकों का प्रशिक्षण, दिनांक 15 मई को सन्त एन्थोनी इण्टर कालेज में 248-प्रतापगढ़ व राजकीय इण्टर कालेज में 247-विश्वनाथगंज के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 16 मई को सन्त एन्थोनी इण्टर कालेज में 248-प्रतापगढ़ के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण पूर्वान्ह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक दिया जायेगा।
अधिग्रहित भारीध्मध्यम वाहनों को लागबुक एवं ईधन पर्ची वितरित करने हेतु 10 मई से 15 मई तक लगेगा कैम्प
भारीध्मध्यम वाहन स्वामी एआरटीओ कार्यालय में उपस्थित होकर लाग बुक व ईंधन पर्ची प्राप्त करें
आर एन एस प्रतापगढ़। प्रभारी अधिकारी (परिवहन)ध्पीडी डीआरडीए आर0सी0 शर्मा ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र कौशाम्बी एवं लोकसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ के निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित भारीध्मध्यम वाहनों को लागबुक एवं ईधन पर्ची वितरित किये जाने हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ) में दिनांक 10 मई से 15 मई तक कैम्प आयोजित किया गया है। उन्होने समस्त भारीध्मध्यम वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित अवधि में एआरटीओ कार्यालय में उपस्थित होकर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारीध्सहायक प्रभारी परिवहन से अपनी लाग बुक तथा ईंधन पर्ची प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा डाटा को 18 मई से 24 मई किया जायेगा लॉक
आर एन एस प्रतापगढ़। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) को सूचित किया है कि निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा शैक्षिक सत्र वर्ष 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का भुगतान विश्वविद्यालयध्एफिलेटिंग एजेन्सीध्जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्थान की सीट वेरीफिकेशनध्फीस सत्यापन हेतु कार्यवाही पोर्टल पर लम्बित रहने के कारण नहीं किया गया है। इस सम्बन्ध में उन्हे वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु उपलब्ध बजट की सीमा के अन्तर्गत रहते हुये नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति भुगतान किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है। उन्होने बताया है कि वर्ष 2023-24 में विश्वविद्यालयध्एफलियेटिंग एजेन्सी द्वारा सीट वेरीफिकेशन हेतु लम्बित आवेदनों पर कार्यवाही हेतु समय सारिणी जारी की गयी है। उन्होने बताया है कि विश्वविद्यालयध्एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा सीट वेरीफिकेशनध्फीस आदि का सत्यापन डिजिटल हस्ताक्षर से 07 मई से 13 मई तक आनलाइन सत्यापित किया जायेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन डिजिटल हस्ताक्षर से 07 मई से 15 मई तक आनलाइन सत्यापित किया जायेगा। राज्य एनआईसी द्वारा परीक्षणोपरान्त डाटा जनपदीय लॉगिन पर 17 मई तक उपलब्ध कराया जायेगा। जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा 18 मई से 24 मई तक डाटा को लॉक किया जायेगा। राज्य एनआईसी द्वारा मांग सृजित कर निदेशालय की लागिन पर डिमाण्ड 28 मई तक उपलब्ध कराया जायेगा तथा निदेशालय स्तर से धनराशि अंतरण की कार्यवाही 31 मई 2024 तक की जायेगी।
सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने पर एफआईआर दर्ज
प्रतापगढ़। शीतला सुजान कवि पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक) पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने पर एमसीएमसी सेल द्वारा नोटिस दिया गया परन्तु शीतला सुजान द्वारा एमसीएमसी प्रभारी के समक्ष नोटिस का कोई भी जवाब नही दिया गया। इस प्रकरण पर शीतला सुजान कवि पत्रकार के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत कराया गया है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है जिसके माध्यम से निरन्तर सोशल मीडिया कड़ी निगरानी की जा रही है, यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।






















