रात के अंधेरे में सड़कों पर लूट पाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आर0एन0एस0प्रतापगढ़। दूेल्हूपुर पुलिस ने देर रात सड़कों पर चल रहे लोगों को एकांत में पाकर लूट करने के एक आरोपी को रविवार को थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ पुलिया के पास से दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी शहबाज पुत्र मुनीर निवासी कौलापुर नन्द पट्टी देल्हूपुर ने पुलिस को बताया कि हम अपने साथियों संग रात के अंधेरे में लोगों से लूट पाट करते हैं। शुक्रवार की रात लगभग बारह बजे अपने दोस्त ऐनुल पुत्र जौहर निवासी हैंसी मानधाता के साथ मिलकर सुजानगंज जा रहे एक व्यक्ति से गुड़िया की बाग के पास से एक मोबाइल व पन्द्रह हजार रू0 लूट लिए थे। लुटेरों ने पीड़ित को बुरी तरह मारा पीटा भी था। आरोपियों के ऊपर देल्हूपुर थाने में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, चिलचिलाती धूप में हलाकान रहे कार्मिक
प्रतापगढ़। कौशाम्बी लोकसभा के लिए जिले की दो विधानसभाओं कुण्डा व बाबागंज के लिए पोलिंग पार्टियों को रविवार को रवाना किया गया। जिले के दूर दराज क्षेत्रों से कार्मिक सुबह से ही रवानगी स्थल पर पहुंचना प्रारम्भ हो गये। कई टीमों के कुछ साथी देरी से पहंुचे। उनके नाम का एनाउंस लगातार होता रहा साथ ही न पहुंचने पर कार्यवाही की धमकियां दी जाती रहीं। भीषण गर्मी में मतदान कार्मिक अपने टोली के साथियों को खोजने में लगे रहे। गर्मी से गला सूख रहा था। प्रशासनिक अधिकारी मैदान में डटे रहे। कई महिला कार्मिकों के गोंद में छोटे-छोटे बच्चे थे जो गर्मी में जोर-जोर से रो रहे थे। हलॉकि उन्हें संभालने के लिए महिला कार्मिकों के साथ उनके परिजन लगे रहे।
एटीएल ग्राउण्ड पहंुचने मंे कार्मिकों को हुई परेशानी-
एटीएल ग्राउण्ड को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल बनाया गया था। जो शहर से लगभग पॉच किलोमीटर दूर है। मतदान कार्मिकों को रवानगी स्थल तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की तरफ से लगभग ढाई सौ टैम्पो व ई-रिक्शा को चलाने की अनुमति दी थी। कार्मिकों को टैम्पों वाले एटीएल ग्राउण्ड में छोड़ने के बाद उन्हें वापस में कोई सवारी नहीं मिल रही थी। जिससे वह ग्राउण्ड के बारह सड़कों पर सवारी का इंतिजार करते रहे। इस वजह से ग्राउण्ड तक पहंुचने के लिए कार्मियों को काफी देर इंतिजार करना पड़ा। साधन के इंतिजार के साथ धूप व गर्मी से बेहाल रहे।
चार दर्जन से अधिक कार्मिक नहीं पहुंचे-
पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एटीएल ग्राउण्ड पर पचास कार्मिक ड्यूुटी पर नहीं पहुंचे। उनके नामों को माइक से पुकारा जाता रहा। अंत में उनके स्थानों पर रिजर्व में रखेे गये कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई। इलेक्शन ड्यूटी पर न जाने वाले कार्मिकों की लिस्ट बनाकर एसडीएम कुण्डा को भेजा गया है। एसडीएम द्वारा बूथांे पर लिस्ट का मिलान किया जाएगा। उसके बाद ऐसे कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
कांटों भरी संगम लाल की डगर, जीत आसान नहीं, पिछले बयानों व व्यवहार की हो रही चर्चा
भितरघाती कर सकते हैं कांड, समझ में नहीं आ रहे सवर्ण वोटर
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता की जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे। स्वयं प्रधामंत्री मोदी भी जनसभा कर गए। इन सभी के बावजूद संगम लाल की जीत की डगर आसान होती नहीं दिखाई दे रही है। मौजूदा हालात बताते हैं कि सबसे ज्यादा नुकसान उनके ही पार्टी के जयचंदों से है। सबसे पहले इनको उनसे निपटना होगा। खुद संगम को पता है कि उनके अपने ही खेल करेंगे। जिसका उन्हें डर भी है। तभी तो इन्होंने पार्टी हाई कमान को जाकर बताया। अगर ऐसा न होता तो उन्हीं के कहने पर जनसभा करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भीतरघात करने वालों को कड़ी चेतावनी न देते और न ही चुनाव बाद उनका हिसाब करने की बात कहते। संगम लाल भले ही गैरों से पार पा जाएं लेकिन उनकी जीत के रास्ते का सबसे बड़ा कांटा उन्हीं के अपने पार्टी के लोग हो सकते हैं। विधायक व सांसद रहते संगम ने कभी भी अपने पार्टी के लोगों को तवज्जो नहीं दिया। यहां तक उनके ऊपर पार्टी के ही कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया टॉर्चर के भी आरोप लगे। जिले के नेताओं को हमेशा नीचा दिखाने की कोशिस की। वे चुनाव में इस मौके को गवाना नहीं चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का प्रयास-
संगम लाल गुप्ता की सबसे अधिक फजीहत सोशल मीडिया पर हो रही है। तरह-तरह के वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। जिसमें संगम लाल पर पांच साल तक विकास न करने का आरोप लग रहा है। गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे है। हालांकि इसमें सच्चाई कितनी है। यह जांच का विषय हो सकता है। लेकिन फिजा जरूर खराब हो रही है।
सवर्ण वोटरों से तालमेल का अभाव-
संगम लाल की जीत के आड़े दूसरा सबसे बड़ा रोड़ा ऊंची जातियों ठाकुर और ब्राह्मण वोटरों से तालमेल का अभाव हो सकता हैं। कुछ दिनों पहले तुलसी सदन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान इन्होने खुद कहा था कि वे तेली हैं पिछड़ी जाति से आते हैं। इसलिए सवर्ण लोग उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं। संगम का यह बयान सवर्ण को काफी नागवार लगा। उनके इस वयान पर सवर्णों ने भी कार्यक्रम में टिप्पणी की थी कि किसके बल पर विधायक व सांसद बने थे। संगम के खुद का व्यवहार व वयान उन्हें डुबो रहा है।
मोदी के आने से मिली संजीवनी-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतापगढ़ आगमन ने संगम लाल के लिए संजीवनी का काम किया। काफी हद तक मतभेद दूर होने की चर्चा है। इसका असर वोट पर भी पड़ सकता है ऐसा राजनीतिक जानकार मानते हैं।
संकुल बैठक में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए साझा रणनीति अपनाने का निर्णय
प्रतापगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर सगरा न्याय पंचायत की शनिवार को संकुल बैठक नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय टेऊंगा में आयोजित हुई। जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रभावी कक्षा- शिक्षण के साथ ही क्रियाशील पुस्तकालय एवं रीडिंग कार्नर का नियमित उपयोग करने के तौर तरीकों पर विचार विमर्श किया। कंपोजिट विद्यालयों में मीना मंच के गठन व गतिविधियों तथा दीक्षा एप पर कोड स्कैन करने, पाकेट बुक के प्रयोग एवं प्रस्तुतीकरण पर विचार रखे गए। अपने आसपास के लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। नोडल संकुल प्राची पांडे ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक- शिक्षिकाएं ग्रीष्मावकाश में अभिभावकों के संपर्क में रहें। दीक्षा ऐप के माध्यम से बच्चों का शिक्षण करते रहने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें। विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु साझी रणनीति अपनायें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव ने की। बैठक में रेखा सिंह, सुषमा देवी, पूनम सिंह, अरुण कुमार तिवारी, अनीता मिश्रा, हरिशंकर, पुष्पा मिश्रा, सुधा तिवारी, रुपेश तिवारी, नीलम पाल, अश्विनी, भानु प्रकाश, सुधाकर, अर्चना तिवारी, पूजा, रिचा, कामना, रश्मि , मंजू अलका, प्रियंका, रीना, सुनीता अर्चना, शैलेंद्र, माधुरी, संगीता अंजू, श्रुति, रंजना, पूनम सहित लगभग पांच दर्जन शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
16 से 25 मई के बीच बंद रहेगा एआरटीओ कार्यालय-बी0 के0 सिंह
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एआरटीओ कार्यालय में 16 से 25 मई तक लगातार अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में इन तिथियों में ड्राइविंग लाइसेंस का स्लॉट एलॉट कराने वाले आवेदकों की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग की ओर से स्लॉट तिथि परिवर्तित कर दी गई है। आवेदक परिवर्तित तिथि पर एआरटीओ कार्यालय में उपस्थित होकर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करा सकेंगे। एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने बताया कि 16 मई के स्थान पर 21 मई, 17 मई के स्थान पर 28 मई, 18 मई के स्थान पर 29 मई, 20 मई के स्थान पर 21 मई, 22 मई के स्थान पर 30 मई, 24 मई के स्थान पर 31 मई और 25 मई के स्थान पर आवेदक एक जून को अपना ड्राइविंग लाइसेंस जारी करा सकेंगे।
घमौरी के बढ़े मरीज, ठंडे में रहकर किया जा सकता है दूर
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित त्वचा विभाग की ओपीडी में हफ्तेभर से घमौरी वाले मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। डॉक्टर उन्हें समझा रहे हैं कि इसमें पाउडर, जेल, क्रीम आदि विज्ञापनों के झांसे में आकर रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। घमौरी तब हो रही है जब सामान्य से अधिक गर्मी व नमी की वजह से पसीना त्वचा के भीतर फंस जा रहा है। सफाई व ठंडे पानी का इस्तेमाल कर इससे छुटकारा मिल जाता है। त्वचा विभाग की ओपीडी में फोटोडर्मेटाइटिस के मरीज कम हुए तो अब घमौरी के मरीज आने लगे हैं। डॉक्टर आरजू मिश्र ने बताया कि लगभग सौ मरीज की ओपीडी में दर्जनभर मरीज घमौरी का इलाज कराने आ रहे हैं। डॉक्टर इस बात से हैरान हैं कि अधिकांश मरीज उनके पास आने के पहले झोलाछाप व निजी डॉक्टरों से इलाज भी करा चुके होते हैं। शनिवार को रानीगंज से आई महिला ने बताया कि उसने कई नामी कंपनियों के पाउडर पर दो हजार रुपये से अधिक खर्च कर दिए लेकिन घमौरी से मुक्ति नहीं मिल रही है। डॉक्टर ने उसे समझाया कि घमौरी कोई बीमारी नहीं है। जब गर्मी और मौसम में नमी (आद्रता) दोनों एक साथ अधिक हो जाती हैं तो शरीर अपना तापमान कम करने के लिए पसीना बनाना तेज कर देता है। लेकिन दूसरी ओर हवा में नमी अधिक होने की वजह से पसीना सूखने की गति धीमी हो जाती है। इससे पसीना त्वचा की दो परतों के बीच अटक जाता है। जिससे वहां सूजन के साथ दाने निकल आते हैं। इसी को घमौरी कहते हैं। इस पर पाउडर लगाने से कुछ देर के लिए खुजली का अहसास कम हो जाता है लेकिन इससे घमौरी ठीक नहीं होती। घमौरी गर्मी से होती है। ठंडे पानी से नहाकर अधिकांश घमौरियां खत्म हो जाती हैं। इसके अलावां ठंडे स्थान पर अधिक समय बिताने पर घमौरी पूरी तरह से खत्म हो जाती है।
राहुल और अखिलेश मिलकर देश को फिर कमजोर बनाना चाहते हैं-योगी आदित्यनाथ
पाक अधिकृत कश्मीर की वापसी के लिए चार सौ पार जरूरी बताया
प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा देश को हर तरह से बर्बाद करने पर आमादा हैं। भाजपा देश की मजबूती पर आंच नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का नम्बर एक का देश बनाने के लिए जुटी हुई है। रविवार को जिले के कांग्रेसी गढ़ रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के नया का पुरवा में भाजपा प्रत्याशी सांसद संगम लाल गुप्ता के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को रोज पाकिस्तान का भय सता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों को आवास बांटे तथा लोगों को हर तरह से मदद पहुंचायी है। सीएम ने कहा कि राहुल और अखिलेश मिलकर देश के माहौल को फिर कमजोर बनाना चाहते हैं। भाजपा ने नौजवानों, किसानों तथा महिलाओं की प्रगति का रास्ता तय किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का नारा इसलिए दे रही है ताकि भारत मजबूती के साथ पाक अधिकृत कश्मीर को वापस ले सके। सीएम ने कहा कि आंवला प्रतापगढ़ की पहचान है आंवला के कारण प्रतापगढ़ आज दुनिया में छा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का जब जब गठजोड़ हुआ देश में अनर्थ हुआ। कांशी में जब संकटमोचन पर आतंकी हमला हुआ तो केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में बसपा सरकार थी। आज उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क का मजबूती से बिछ रहा जाल तेजी से विकास का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम को ले आने वाले ही देश का कल्याण कर सकते हैं। प्रतापगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सांसद संगमलाल गुप्ता व अन्य नेताओं ने सामूहिक रूप से गदा भेंट कर सम्मानित किया। जनसभा को मुख्यमंत्री के आने के पूर्व प्रदेश के पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व मंत्री प्रो0 शिवाकान्त ओझा, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, पूर्व विधायक धीरज ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, केके सिंह, छोटे सरकार आदि ने भी संबोधित कर प्रतापगढ़ में भाजपा की जीत का दावा किया।
भाजपा सरकारों ने हर कदम पर जनता को छला-आराधना मिश्रा विधायक
प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि प्रदेश एवं केन्द्र की भाजपा सरकारों ने जनता को विकास का झूठा सपना दिखाकर हर कदम पर छला है। उन्होंने कहा कि किसानों को यह सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दे सकी। खाद की बोरी में जरूर पचास किलो की जगह पैंतालीस किलो करते हुए इसे बारह सौ से चौदह सौ रूपये में बेचवा रही है। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने रविवार को इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ0 एसपी सिंह पटेल के समर्थन में रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में भाजपा पर हमले बोले। उन्होंने कहा कि नौजवान रोजगार की तलाश में पेपर लीक की पीड़ा के बीच दर दर की ठोकर खा रहा है। क्षेत्र के भैसना, दीवानगंज बाजार, अठेहा तथा रेहुआ लालगंज व राहाटीकर में आयोजित जन संवाद में मोना ने कहा कि रामपुर खास जनता के विश्वास का अभेद्य दुर्ग है। मोना ने कहा कि महिलाओं का सम्मान व हिफाजत भाजपा सरकार में नहीं हो सकी है।
सपा प्रत्याशी डॉ0 एसपी सिंह पटेल के विधान परिषद सदस्य के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में दिये गये योगदान की विधायक मोना ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रामपुर खास गठबंधन प्रत्याशी डॉ0 पटेल को एक तरफा शानदार जीत की भूमिका में वचनबद्ध है। जनसभाओं में सपा प्रत्याशी डॉ0 एसपी सिंह पटेल ने कहा कि वह जिले के विकास को प्राथमिकता देते हुए हर व्यक्ति के मान सम्मान को अपना सबसे पहला एजेण्डा बनाये रखेंगे। क्षेत्र में दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जमकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, महेन्द्र सिंह, मौलाना ईशा मोहम्मद, अरविन्द मिश्रा, रविप्रकाश श्रीवास्तव, रामबोध शुक्ल, रामकृपाल पासी, प्रभात ओझा, पवन शुक्ला, जयसिंह गहलौत, बद्री जायसवाल, मो0 मुस्लिम, रामसुख यादव, जगदीश मिश्रा आदि रहे।
जमीनी रंजिश का मामलारू खेत की जुताई करते समय गोली मारकर की हत्या
प्रतापगढ़। जमीनी विवाद में अधेड़ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। कई राउण्ड फायरिंग के बीच गांव में दहशत का माहौल है। लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर सिंधौर निवासी मरहूम मिन्हाजउद्दीन के पुत्र रज्जाक (45) को राविवर की सुबह खेत की जुताई करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका बड़ा भाई वहाजउद्दीन ट्रैक्टर चला रहा था। तभी गांव के ही शाहरूख पुत्र मजीद वहां पहुंच गए और विवाद करने लगा। आरोपी शाहरूख के साथ सोहेल पुत्र अब्दुल मजीद एवं सलीम उर्फ सल्ले पुत्र अब्दुल हमीद तथा जाहिद उर्फ सोनू भी उसकी भांजी से मारपीट करने लगेे। उसके पिता रज्जाक ने विरोध किया तो शाहरूख ने तमंचे से पिता की कनपटी पर गोली मार दी। घटना स्थल पर ही रज्जाक की मौत हो गयी। आरोपियों ने तमंचे से घटना स्थल पर कई राउण्ड फायरिंग भी किया। मृतक के परिजनों ने लुकछिपकर जान बचाई। मृतक के बेटे शाहरूक ने दी गयी तहरीर में गांव के अब्दुल हमीद के पुत्र अब्दुल मजीद पर हत्या की साजिश की बात कही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जानकारी मिलने पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय, लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर व लीलापुर फोर्स घटना स्थल पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटना के बाबत मृतक के परिजनों से जानकारियां हासिल की। एएसपी ने लीलापुर कोतवाल को आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के कड़े निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
सपा प्रत्याशी के पक्ष में कांती सिंह पटेल व विधायक राम सिंह पटेल ने किया सघन जनसम्पर्क
प्रतापगढ़। इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ0 एसपी सिंह पटेल के समर्थन में रविवार को पट्टी विधायक रामसिंह पटेल ने सघन जनसम्पर्क किया। उन्होंने पट्टी ब्लाक सुधेमऊ, नादी, बसौली, कंजा में सपा के द्वारा समाजवाद और राष्ट्र के निर्माण में दिए जा रहे योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतापगढ़ से डॉ0 एसपी सिंह पटेल को लोगों से विकास के लिए भारी मतों से विजयी बनाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर आरके भीम, पप्पू, प्रमोद पटेल, कैलाश सिंह, जगत लाल पटेल, राजकुमार सरोज, पुष्कर पटेल, इन्द्रजीत, शरद गुप्ता, अमरजीत, शिवधारी यादव, कृष्ण पाल, अशोक प्रजापति, रामअभिलाष पटेल, राजबहादुर, कलीम, आशीष आदि रहे। वहीं इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ एसपी सिंह पटेल के समर्थन में पूर्व एमएलसी कांती सिंह पटेल ने चिलबिला, प्रतापगढ़ शहर में लोगों से मुलाकात कर सहयोग मांगा। प्रत्याशी डॉ पटेल के निर्वाचन अभिकर्ता सुशील कुमार ने प्रतापगढ़ सदर के विभिन्न गांवों में जन सम्पर्क कर सपा की जीत का आह्वान किया। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के देल्हूपुर, पृथ्वीगंज, गम्भीरपुर, धाहिपुर आदि जगह रविवार को हर्षित पटेल के संयोजन में इंडिया गठबंधन चौपाल में भारी जन समर्थन दिखा। इस मौके पर राजू पटेल, कौशलेन्द्र विश्वकर्मा, अजीत सिंह, हकीम, सगीर, केके मौर्य, इकरार अहमद, रईस आदि रहे।






















