अधिकारियों पर सीएम को गुमराह करने का आरोप
सवाल उठाया कि एक ही धारा में नियुक्त कुछ शिक्षकों को विनियमित किया अन्य को नौकरी से बाहर क्यों
प्रतापगढ़। वर्ष 1993 से एडेड माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को राज्य सरकार ने 9 नवम्बर 2923 के एक आदेश से प्रदेश के लगभग ढाई हजार शिक्षकों को नौकरी से बाहर का रास्त दिखा था। इस संबंध में तदर्थ शिक्षकों ने लम्बी कानूनी लड़ाई भी लड़ी। पिछले वर्ष लखनऊ डायरेक्टर आफिस पर 52 दिनों अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अधिकारियों ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाते हुए धरने का समाप्त कराया था। यह मुद्दा सीएम के सामने भी शिक्षक नेताओं ने उठाया। मगर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सीएम को गुमराह करते हुए शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी प्रकरण को गलत टैªक की तरफ मोड़ दिया। लोकसभा रिजल्ट को देखते हुए लम्बे समय से लीड़ाई लड़ रहे ऐसे शिक्षकों को मानदेय देने का 2 जुलाई को एलान कर दिया। जिसमें एलटी के शिक्षकों को 25 हजार व प्रवक्ता को 30 हजार रू0 देने का प्रस्ताव पारित करते हुए आदेश जारी किया गया। प्रस्ताव में इतने टर्म कंडीशन लगाया गया है कि प्रबंधतंत्र जब चाहे इन शिक्षकों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। ऐसे हालात मंे तदर्थ शिक्षक सड़क पर हैं। सीएम से रहम की भीख मांग रहे हैं। मगर शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों के रवैये से तदर्थ शिक्षकों को भला नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से तदर्थ शिक्षक एक बार फिर से आंदोलन की राह पकड़ने वाले हैं। तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने जिम्मेदारों को दो दिन का समय देते हुए कहा कि हम जैसों का आमेलन व विनियमितीकरण नहीं किया गया तो 25 जुलाई से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
अधिकारियों पर सीएम को गुमराह करने का आरोप-
तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि तदर्थ शिक्षकों के मुद्दे पर सीएम को गुमराह किया गया। हम शिक्षकों की नियुक्ति विद्यार्थियों व समाज हित को देखते हुए प्रबंध तंत्र द्वारा उस समय की गई जब चयन आयोग काम नहीं कर रहा था। आज भी चयन बोर्ड काम नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका संख्या 8300 संजय सिंह बनाम राज्य सरकार के निर्णय का हवाला देते हुए सभी को मानदेय देने की घोषणा की है। जबकि इसी रिट से संबंध बड़ी संख्या में तदर्थ शिक्षकों को विननियमित किया जा चुका है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के तीस डीआईओएस, नौ संयुक्त शिक्षा निदेशक व डायरेक्टर ने मिलकर ऐसे शिक्षकों को विनियमित किया है। जिसका प्रमाण हम लोगों ने एसीएस माध्यक्षमिक शिक्षा को दिया है। उन्होंने मांग किया कि संविधान के अनुच्छेद 14 समानता के अधिकार के तहत बचे हुए तदर्थ शिक्षकों को भी रेगुलर किया जाए। उन्होंने सरकार और विभाग के अधिकारियों से सवाल किया है कि जब एक ही धारा में सभी तदर्थ शिक्षक नियुक्त है तो कुछ को विनियमित किया और कुछ को छोड़ दिया ऐसा क्यों।
विनियमितीकरण के शासनादेश वर्ष 2016 के आदेश को अधिकारियों ने मनमाने तरीके से किया परिभाषित-
मार्च 2016 में सपा की सरकार ने बचे हुए तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने के लिए कई निर्देशों के साथ शासनादेश लाई। जिसमें एक बिन्दु 8 जोड़ा गया। बिन्दु 8 में कहा गया है कि वह तदर्थ शिक्षक विनियमितीकरण की परिधि में नहीं आएंगे जो माननीय उच्च न्यायालय के अंतिम व अंतरिम आदेश से वेतन पा रहे हैं। मगर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यहां भी खेल कर दिया। आरोप है कि बिन्दु 8 के रहते प्रदेश के कई मंडलों में ऐसे तदर्थ शिक्षकांे को अधिकारियों ने सेटिंग कर विनियमित कर दिया। अधिकारियों का यह निर्णय सरकार के गले की फांस बन गई है। इस खेल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मोटी कमाई की पर बदनाम सरकार हो रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एक प्रदेश में दो विधान चल रहा है। यानी अधिकारियों के हिसाब से कानून का पालन हो रहा है।
दो फांड में बंटे हैं तदर्थ शिक्षक-
माध्यमिक विद्यालयों में तदर्थ रूप से प्रबंध तंत्र द्वारा नियुक्त शिक्षकों में दो फांड है। 30 दिसम्बर 2000 से पूर्व नियुक्त तदर्थ शिक्षकों का कहना है कि हमारी नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 18 के तहत की गई है। जो 30 दिसम्बर 2000 तक लागू थी और प्रबंधक को नियुक्ति करने का अधिकार था। 30 दिसम्बर से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के मुद्दे पर सरकार हाईकोर्ट से हार चुकी है। अब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है जिसकी सुनवाई 29 जुलाई को होने वाली है। वहीं 30 दिसम्बर 2000 के बाद नियुक्त शिक्षक भी अपने को इसी श्रेणी में मानते हैं। दोनों अपने-अपने तरीके से लड़ाई लड़ रहे हैं।
सावन के पहले सोमवार को श्रृद्धालुओं की उमड़ी भीड़
प्रतापगढ़। शहर के सई नदी तट स्थित पौराणिक मॉ बेल्हा देवी मंदिर में सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व वर्षों की भंति भीड़ की आशंका को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता इंतिजाम कर रखे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। शहर व गॉव की बड़ी संख्या में महिला व पुरूष श्रुद्धालु मॉ बेल्हा देवी मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर मंगल कामना की।
सुरेश कुमार बने कॉग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष
प्रतापगढ़। शहर के पूरे नरसिंह भान देवकली निवासी सुरेश कुमार सरोज को कॉग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद प्रमोद तिवारी की सहमति पर कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए शीघ्र ही अपनी कमेटी के गठन को कहा है। जिलाध्यक्ष बनने की जानकारी पर कॉग्रेस जिलाध्यक्ष डा0 नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में कॉग्रेसियों ने श्री सरोज के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। डा0 नीरज ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग कॉग्रेस की विचारधारा से जुड़कर कॉग्रेस पार्टी का विकास करेंगे। इस मौके पर डा0 प्रशांत देव शुक्ल, वेदांत तिवारी, मो0 वसीम, जितेन्द्र कुमार, अख्तर अली, मौ0 नौशाद, इरफान अली, इस्तियाक, वी के सिंह, राम लवट यादव, महेन्द्र शुक्ल समेत अन्य कॉग्रेसजन मौजूद रहे।
वृद्धों को हर संभव मदद करेंगे डॉ. अनंत
प्रतापगढ़। हरे राम सेवा संस्थान के स्वयंसेवकों ने सोमवार को रवींद्रनाथ गौड़ आनंद वृद्धाश्रम,प्रयागराज पर पहुंचकर ज़रूरतमंद वृद्धों से संपर्क स्थापित किया। वृद्धाश्रम में कुल वृद्ध जीवन जी रहे हैं। इनमें अधिकांश ऐसे वृद्ध भी वृद्धाश्रम में रहकर जीवन का गुजर बसर कर रहे हैं, जिनके बेटे बड़ी कंपनियों के मालिक हैं। वहीं कुछ के बेटे विदेशों मे रह रहे हैं। मगर, अपने माता-पिता के देखभाल के लिए उनके समय नहीं है। संस्थान के संस्थापक सीएमपी डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनंत सिंह उनकी संतान बन कर खड़े हो गए। डॉ. अनंत सिंह ने संस्था के सदस्यों के द्वारा आश्रम के बृद्धो से संपर्क कर संवाद स्थापित किया। संस्था को अल्प सहयोग राशि भी प्रदान कि गई।साथ ही ज़रूरतमंद बृद्धो के आँखो में बसे अभिलाषा और आकांक्षा को भी पूरा करने का प्रयास भी किया गया ।डॉ अनंत सिंह ने उनके सभी सपनों को पूरा करने का वादा किया । संपर्क संवाद अभियान में डॉ. अर्चना पांडेय , डॉ. सुधि , डॉ. दीप्ति सामन्त्रय, डॉ. सपना मौर्य मौजूद रहे।
घुइसरनाथ धाम में महंत द्वारा जमीन कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
प्रतापगढ़, लालगंज। बाबा घुइसरनाथ धाम में मेले में अवैध वसूली को लेकर सोमवार को ग्रामीणों में गुस्सा दिखा। धाम में भूमिधरी पर एक महंत द्वारा अवैध वसूली की शिकायत को लेकर आक्रोशित लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कुम्भापुर निवासी शिवमंगल यादव, आसाराम यादव, जगत बहादुर, रामपाल, त्रिवेणी प्रसाद, विजय कुमार, समर बहादुर यादव, सुरेश यादव आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र फिये है। जिसमें कहा है कि बाबा धाम में उनकी भूमिधरी भूमि में अवैध तरीके से दुकानें लगवायी गयी। भूमिधरी जमीन पर धाम के एक मठ के महंत पर आरोप है कि वह आधा दर्जन लोगों से प्रतिमाह पांच हजार की अवैध वसूली कराकर दुकान संचालित करा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मठ की आड़ में पीड़ितों की भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। मामले की सुनवाई करते हुए एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने तहसीलदार तथा सांगीपुर एसओ को संयुक्त जांच सौंपी है। नाराज ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन भी किया।
चोरी के नामजद आरोपी भेजे गए जेल
प्रतापगढ़, लालगंज। चोरी की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के हुलासगढ़ गांव निवासी अजय पुत्र राम मनोहर ने उन्नीस जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के सुल्तान सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह ने अपने साथियों विपिन सरोज पुत्र जीत लाल सरोज, विनोद वर्मा पुत्र रमाशंकर वर्मा निवासी पूरे फत्ते संत नगर के साथ मिलकर खेत में खड़े उसके टैªक्टर की बैट्री को खोल ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नीरज यादव का कहना है कि रविवार की शाम दरोगा सुनील यादव ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को घर के समीप से गिरफ्तार किया। सोमवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।
नहरों में पानी तथा बिजली को लेकर सांसद व विधायक ने सिंचाई एवं ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
प्रतापगढ़, लालगांज। नहरों में पानी न आने तथा अनियमित विद्युत आपूर्ति के मुद्दे पर सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा ने सिंचाई व ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। सिंचाई मंत्री को लिखे पत्र में प्रमोद तिवारी तथा आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि शारदा सहायक नहरों के डीह रजबहा, जायस रजबहा सहित अन्य रजबहों एवं अल्पिकाओं में पर्याप्त जलापूर्ति नही हो पा रही है। जिले मे काम वर्षा की स्थिति में खरीफ की प्रमुख फसल धान की बेहन पानी के अभाव में सूख रही है। रजबहों व माइनरों में सिंचाई की आवश्यकता के तहत जलापूर्ति नही हो पा रही है। फसल की सिंचाई के लिए सरकार पर्याप्त जलापूर्ति अविलम्ब सुनिश्चित कराए। प्रतापगढ़ जनपद में इस समय सरकार की घोषणा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति नही हो पा रही है। जो भी विद्युत आपूर्ति हो भी रही है वहां लो बोल्टेज की समस्या से आपूर्ति निष्प्रभावी है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना द्वारा प्रदेश के मंत्रियों को लिखे गये पत्रों की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
पत्नी की हत्या के आरोप में पति को सश्रम आजीवन कारावास
प्रतापगढ़। जिला सत्र न्यायाधीश अब्दुल शाहिद ने पत्नी की हत्या के आरोप में दोषी पाते हुए पति शचींद्र तिवारी उर्फ शचींद्र नाथ त्रिपाठी निवासी नया का पुरवा मेढावा थाना लालगंज को सश्रम आजीवन कारावास तथा बीस हजार रुपए अर्थदंड से दण्डित किया है। वादी मुकदमा सुरेश चन्द्र पाण्डेय निवासी बेलहा थाना लालगंज के अनुसार उसने अपनी बड़ी पुत्री पूनम की शादी शचींद्र नाथ त्रिपाठी निवासी मेंढ़ावा थाना लालगंज के साथ 12 वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को उसका पति मानसिक शारीरिक प्रताड़ना देता था तथा दूसरी शादी करने की धमकी देता था। शचींद्र नाथ का अन्य महिलाओं से अवैध संबंध था जिसका विरोध उसकी पुत्री पूनम करती थी। घटना 14 अप्रैल 2020 को समय तीन बजे उसकी मोबाइल पर पूनम के घर से फोन आया कि उसकी पुत्री की हत्या हो गई है। जब वह अपने पुत्री के घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पुत्री को उसके पति ने धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। अभियोजन की ओर से आठ गवाहों के माध्यम से 13 प्रदर्शाे को साबित कराया गया। वादी मुकदमा के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पर लड़की का शव पड़ा मिला और मौके पर खून भी गिरा था। राज्य की ओर से पैरवी डीजीसी क्रिमिनल योगेश शर्मा ने किया।
गैंगस्टर के आरोपी को सजा
प्रतापगढ़। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट अजय कुमार प्रथम ने गैंगस्टर एक्ट में दोषी पाते हुए सुरेश सरोज उर्फ टोपी निवासी गमेलन का पुरवा, थाना संग्रामगढ़ को दो वर्ष तथा 5 दिन के कारावास से दंडित करने के साथ ही पांच हजार रूपया के अर्थ दंड से दंडित किया। इस प्रकरण में दौरान विवेचना एवं विचारण जेल में बिताये अवधि न्यायालय द्वारा आज आरोपित सजा की अवधि में समायोजित की जाएगी ।अभियुक्त इस प्रकरण में 18 जून 2021 से 22 जून 2023 तक जेल में निरोध रहा। अभियुक्त के विरुद्ध हत्या जैसे अपराध दर्शाए गए थे। जिसमें अभियुक्त को 14 मार्च 2023 को दोष मुक्त किया जा चुका है। उक्त मामले में राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक गैंगस्टर इंद्रकांत पांडेय ने की।
आरोपी की जमानत निरस्त-
विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पारुल वर्मा ने नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी कार्तिकेय गुप्ता थाना लालगंज की जमानत सोमवार को निरस्त कर दी। वादी मुकदमा के अनुसार उसकी पुत्री को आरोपी ने बहला फुसलाकर भगा ले गया था और जबरन दुष्कर्म किया। राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट प्रदीप कुमार पांडे ने की।
डीएम ने ‘‘पंचवटी तहसील विकास भवन कुण्डा’’ का किया उद्घाटन
प्रतापगढ़। सरकार जनता के द्वार व सभी सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने के लिए प्रयासशील है। गोवंश संरक्षण हेतु विभागीय अधिकारियों से समन्वय करके समयबद्ध कार्य पूरा कराने हेतु लोगों की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए सोमवार को तहसील कुण्डा परिसर के बगल बनाये गये ‘‘पंचवटी तहसील विकास भवन कुण्डा’’ का जिलाधिकारी संजीव रंजन ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा, उपजिलाधिकारी कुण्डा भरत राम यादव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचवटी के माध्यम से राजस्व व अन्य प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से होगा। पंचवटी में लेखपाल व कानूनगो आदि के अलग अलग टिन शेड बनाये गये है। जहां पर जनसामान्य अपनी शिकायतों को दे सकता है। पंचवटी स्थापना कार्य हेतु जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कुण्डा की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि पंचवटी के माध्यम से जनसामान्य को सुविधायें प्राप्त होंगी। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पंचवटी तहसील विकास भवन कुण्डा में पौधरोपण भी किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से श्रावण मास के पावन पर्व पर बाबा हौदेश्वरनाथधाम में पहुॅचकर पूजा अर्चना की एवं वहां की व्यवस्थाओं को देखकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
डूबने से बचाव हेतु सुरक्षा के उपायों को अपनाये-एडीएम
प्रतापगढ़। एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन विश्वकर्मा ने लोगों से अपील किया कि सावधानी अपनाएं-जीवन बचाएं। डूबने से बचाव हेतु सुरक्षा के उपायों को अपनाये। उन्होने बताया है कि यदि तैरना न आता हो तो नदी, नहर, नाले अथवा तालाब आदि में कदापि न जाएं। अपने स्वजन को भी जाने से रोकें। बच्चों को पुलिया एवं ऊंचे टीलों से पानी में कूद कर स्नान करने से रोकें। अति आवश्यक हो तो ही पानी में उतरे एवं गहराई का ध्यान रखें। ओवरलोडेड नौकाओं में न बैठे, कोशिश करें कि किसी नदी, पोखर, तालाब या जल स्रोत में सामूहिक रूप से स्नान करने जाते समय अपने साथ 10-15 मीटर लम्बी रस्सी या धोती, साड़ी अवश्य रखें। नदियों, नहरों, जलाशयों व अन्य जल स्रोतो के पास लिखी हुई चेतावनी की अवहेलना न करें। छोटे बच्चो को घाटो एवं जल स्रोतो के समीप न जाने दें। किसी के उकसावे में आकर पानी में छलांग न लगायें। नदियों या अन्य जल स्रोतो के घाटों पर रीति-रिवाजों एवं संस्कारों का निर्वहन करते समय सावधानी बरते। नदी या तालाब में तैरते, स्नान करते समय स्टंट न करें। सेल्फी आदि न लें ऐसा करना जानलेवा हो सकता है। उन्होने जिले के ग्राम प्रधानों व लोगों से अपील किया है कि नदियों, तालाबों अथवा अन्य जल स्रोतो के पास बच्चो को न जाने दें। जल स्रोतो में डूबने के कारण जनहानि होती है। इसलिये सतर्कता बरतने और जागरूकता फैलाने का हरसम्भव प्रयास करें।
शादी में न बुलाने पर पीटा, एफआईआर दर्ज
प्रतापगढ़, कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ गांव निवासी राजकुमार शिल्पकार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि 8 जुलाई को उसकी भतीजी की शादी थी। जिसमें गांव के एक परिवार को नहीं बुलाया। इससे नाराज होकर आरोपित ने उसके 16 वर्षीय बेटे कपिल, किशन 24 व भाई विजन कुमार को मारा पीटा। आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने राजू, राजेन्द्र, छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।,
विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर संचारी रोगों के बारे में किया जागरूक
प्रतापगढ़। जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोगों से बचाव व नियंत्रण पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसके मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी डीआईओएस ओमकार राणा ने राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ0 विंध्याचल सिंह को सौंपी थी। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा, राजकीय बालिका इंटर कालेज नगर, पीबी इंटर कालेज, अबुल कलाम आजाद इंटर कालेज, तुलसी इंटर कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज, ग्राम विकास इंटर कालेज देल्हूपुर समेत अन्य विद्यालयों में संचारी रोगों के बारे में जागरूक किया गया।
बच्चों ने मां के नाम पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प
प्रतापगढ़। शहर के पूर्वी सहोदरपुर में सिद्दार्थ इंटर कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बच्चों ने मा के नाम का पौधे लगाया। बच्चों ने पौधे लगाने के साथ ही संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पौधे लगाने के महत्व बताए। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका ऋचा सिंह ने बच्चों से कहा कि हम सभी को अपनी जननी के नाम एक पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान बच्चों से लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाकर अलग-अलग स्लोगन लिखे। बच्चों ने पौधरोपण कार्यक्रम में अलग-अलग स्लोगन के नारे लगाकर पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ऋचा सिंह, मनोज सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस कुण्डा में डीएम एवं एसपी ने सुनी शिकायतें
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील कुण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुण्डा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 252 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये। जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त 252 शिकायतों में से 136 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 66, विद्युत विभाग से 08, सिंचाई विभाग से 06, एनएचएआई से 01, चकन्दी विभाग से 05, आपूर्ति विभाग से 03, विकास खण्ड से 12, वन विभाग से 01, स्वास्थ्य विभाग से 01, लोक निर्माण विभाग से 02 एवं 11 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार तथा विकास विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा द्वारा सुना गया। कार्यों में लापरवाही बरत रहे कर्मचारियों को डीएम ने जमकर फटकारा। डीएम ने शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये जमीनी विवादों के शिकायतों को राजस्व और पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुण्डा भरत राम यादव, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
शिक्षक को पीएचडी उपाधि मिलने पर साथियों ने दी बधाई
प्रतापगढ़। सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रणव ओझा को पीएचडी की उपाधि मिलने पर कालेज के शिक्षकों ने बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से उन्होंने जौनपुर नगर का नगरीय नियोजन एवं विकास के संदर्भ में भौगोलिक अध्ययन किया। शोध निर्देशक प्रो0 सत्येंद्र प्रताप सिंह एवं शोध मौखिकी परीक्षक बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रो0 जगदीश सिंह रहे। उन्हें उपाधि मिलने पर प्राचार्य प्रो0 अमित कुमार श्रीवास्तव ने मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस मौके पर प्रो0 बृजभानु सिंह, प्रो0 उपेंद्र कुमार सिंह, अनुदानित महाविद्यालय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा0 शिव प्रताप सिंह, महाविद्यालय संघ के अध्यक्ष प्रो0 ब्रम्हानंद प्रताप सिंह,महामंत्री डा0 अखिलेश मोदनवाल, डा0 देवेश सिंह, नीरज पांडेय, राकेश सिंह समेत शिक्षकों ने बधाई दी।























