प्रतापगढ़ बुलेटिन | 23 जुलाई 2024

0
147

पुलिस मुठभेड़ में गैंग रेप के दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, भर्ती

प्रतापगढ़, पट्टी। दुकान पर मोबाइल ठीक कराने आई 17 tt नाबालिग किशोरी सेे दुकानदार ने झांसा देकर चार लोगों ने दुराचार किया। मामला दर्ज होने पर आरोपियों की घेराबंदी के दौरान मंगलवार कीy रात 10.30 दुराचारियों से पट्टी इलाके के कलनियन नहर पुलिया के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनांे तरफ से चली गोली में दो आरोपियों के पैर में पुलिस की गोली लग गई। आरोपियों को पट्टी सीएचसी से मेडिकल कालेज रिफर किया गया। पट्टी इलाके के उडैयाडीह बाजार मोड़ पर बेलसण्डी निवासी वसीम पुत्र निगार मोबाइल की दुकान खोल रखी है। इलाके के एक गॉव की किशोरी 19 जुलाई को वसीम के दुकान पर मोबाइल ठीक कराने आई थी। वापस लौटते समय एक परिचित द्वारा घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। किसी न किसी काम के बहाने से परिचित ने कई जगह घुमाने के बाद अपने चार साथियों के साथ मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्मियों के चंगुल भाग निकली किशोरी ने घटना की तहरीर थाने में दी। जिसमें वासिम खान, मकबूल, सोनू व लालबाबू को नामजद किया। मंगलवार की सुबह पट्टी पुलिस बुलडोजर लेकर आरोपियों के घर पहुंची। घर की महिलाओं के अनुनय के बाद पुलिस वापस लौट गई। मगर रात में ही पट्टी एसओ आलोक कुमार व स्वॉट प्रभारी सुनील कुमार यादव की टीम से दुष्कर्मियों की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों दुष्कर्मी मेडिकल कालेज में भर्ती किए गये हैं। 

बीएसए ने पत्र जारी कर पुरानी पेंशन स्कीम का विकल्प पत्र भरने का दिया समय

प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा में नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम में आने के लिए विकल्प पत्र भरने का पत्र जारी किया है। इस श्रेणी में वे शिक्षक व कर्मचारी शामिल हैं जिनके नियुक्ति का विज्ञापन नई पेंशन स्कीम लागू होने यानी 28 मार्च 2005 से पूर्व जारी हुआ था। मगर नियुक्ति नई पेंशन स्कीम लागू होने पर की गई। इसे लेकर शिक्षक व कर्मचारियों ने काफी अर्सें से केन्द्र की तरह मेमोरेण्डम जारी करने की मांग कर रहे थे। केन्द्र सरकार के आधीन विभागों मंे नियुक्त ऐसे कर्मचारियों को मेमोरेण्डम जारी कर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने मांगों को देखते हुए इस तरह का आदेश जारी किया है। बीएसए भूपेन्द्र सिंह ने जिले के सभी एबीएसए को पत्र जारी कर पुरानी पेंशन का विकल्प पत्र भरने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया है। इस आदेश से जिले के 7 सौ से अधिक शिक्षक व कर्मचारी लाभान्वित होंगे। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा0 विनोद त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार व बीएसए को धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

रेप में असफल रहने पर कामांध युवकों ने युवती को पीटकर घायल कर दिया, जब पट्टी पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी, तो वह न्याय के लिए एसपी के पहुंची पास

प्रतापगढ़। पट्टी थाना क्षेत्र के सदहा गांव की एक युवती के साथ पड़ोस के चार युवाओं ने घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के विरोध पर कामांध युवाओं ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पट्टी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि तो पीड़िता बुद्धवार को एसपी दफ्तर पहुचकर पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 20 जुलाई की सुबह वह घर में भोजन बना रही थी। घर के परिजन काम से बाहर गये थे। उसी समय गांव के संजीत यादव, रंजीत, मंजीत तथा राजमंगल घर में घुस आए। मुझे अकेला पाकर अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की नीयत से विस्तर पर पटक दिया। मेरे विरोध करने व चिल्लाने पर मंुह को दबा दिया। कामांधों के पिटाई से मेरा दाहिना पैर तोड़ दिया। उंगली मरोड़ दिया और गर्दन को दबाए रखा जिसमें सूजन आई है। चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी मां के आने पर आरोपी गाली व धककियां देने लगे। कहीं शिकायत करने पर पूर परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

जन सूचना अधिकार के तहत नहीं दी जा रही जानकारी

प्रतापगढ़, कुण्डा।  बिहार ब्लाक के देवरपट्टी गांव के रहने वाले आधा दर्जन युवाओं ने बिहार के जन सूचना अधिकारी से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत विन्दुवार जानकारी मांगी है। बीडीओ को दिये पत्र में युवाओं ने जून 2021 से जुलाई 2024 तक के आवास, मनरेगा में कराये गए विकास कार्य और चौदवे वित्त आयोग से मिली धनराशि का सम्पूर्ण ब्यौरा उयलब्ध कराने की मांग की है। एक माह बीतने के बाद भी खंड विकास कार्यालय की तरफ से कोई जानकारी नही उपलब्ध करायी गयी है। जिससे युवाओं में सिस्टम के प्रति आक्रोश है। फोन पर उनका कहना है की प्रधान और बीडीओ बिहार की मिलीभगत के चलते उन्हे जानकारी नही मिल पा रही है।

किसान मेला व वैज्ञानिक वार्ता में किसानों को दी जाएगी जानकारी

प्रतापगढ़। शहर स्थित तुलसी सदन में 26 जुलाई को किसान मेला व कृषक वार्ता का आयोजन किया गया है। कृषि विभाग की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया है कि कृषि की नवीनतम तकनीक से रबी 2024-25 में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कृषि निवेशों, खाद, बीज, सिंचाई, विद्युत इत्यादि के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। कृषक वैज्ञानिक वार्ता कार्यक्रम के तहत किसान वैज्ञानिकों से सीधे जुड़ सकेंगे। मेले में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित क्रिया कलापों एवं शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाओं की जानकारी, प्रदर्शनी, स्टाल के माध्यम से मेले में भाग लेने वाले किसानों को जानकारी दी जायेगी।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए गए जिला स्काउट मास्टर सुशील

प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिला स्काउट मास्टर एवं जिला गाइड कैप्टन की प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय कार्यशाला प्रयागराज में आयोजित हुई। जिसमें स्काउट और गाइड की गतिविधियों की समीक्षा बेसिक शिक्षा निदेशक एवं भारत स्काउट और गाइड द्वारा की गई। कार्यशाला में स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं दायित्यों के निर्वहन पर प्रदेश स्तर पर जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक प्रादेशिक आयुक्त राजेश मिश्र, आनंद सिंह रावत प्रदेश सचिव स्काउट एवं अरविंद कुमार श्रीवास्तव प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त ने सम्मानित किया। इस दौरान हीरालाल यादव प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट, कामिनी श्रीवास्तव प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड आदि मौजूद रहे। जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह के सम्मानित होने पर बीएसए भूपेंद्र सिंह व सभी बीईओ व कार्यालय कर्मियों ने बधाई दी है।

किसानों को निःशुल्क प्याज बीज का किया गया वितरण

प्रतापगढ़। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को निःशुल्क बीज वितरण के लिए रानीगंज के सुबंशा में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ष 2024-25 के लिए प्याज की खेती हेतु 125 कृषकों को प्याज बीज बांटे गए। नगर पंचायत अध्यक्ष सुवंशा वेद प्रकाश विन्द ने नगर पंचायत सुवंशा के वार्ड नं0-14 रामपुर में वितरण करते हुए किसानों को सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान राकेश कुमार विन्द, गोविन्द कुमार, प्रमोद रावत, गणेश पाण्डेय, बाल मुकुन्द कनौजिया, पंकज कुमार विन्द सभासद सुवंशा तथा विभागीय कर्मचारियों में सहायक उद्यान निरीक्षक अभिषेक कुमार भारतीय एवं माली राजेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आई बालिका की मौत

प्रतापगढ़, संग्रामगढ़। घर में पंखा लगाते समय बालिका अचानक करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर दौड़े पड़ोसी ने किसी तरह उसे करंट से छुड़ाया और इलाज को संग्रामगढ़ सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गनऊ का पुरवा पूरे चमेला गांव निवासी राजेश कुमार की 10 वर्षीय बेटी रागिनी बुधवार को घर में अकेली थी, परिवार के लोग काम से गए थे। वह घर में पंखा लगा रही थी, लेकिन तार कहीं कटा होने के कारण प्लग लगाते ही लोहे के दरवाजे में करंट दौड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। बालिका की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और किसी तरह उसे करंट से छुड़ाया। परिजनों को खबर देकर उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस को खबर दिए बालिका का शव लेकर घर चले गए।

पेश बजट में अधिवक्तों के हितों की उपेक्षा, बैठककर जताया आक्रोश

प्रतापगढ़, लालगंज। केन्द्रीय बजट में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के साथ कल्याणकारी योजनाओं में बजट के विशेष पैकेज घोषित न करने को लेकर अधिवक्ताओं ने असंतोष जताया है। बुधवार को लालगंज स्थित सिविल कोर्ट परिसर में बजट को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक हुई। आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि केन्द्रीय बजट में सामाजिक न्याय की लडाई लड़ने वाले अधिवक्ताओं के लिए सरकार ने मांग के बावजूद अलग से बजट का प्राविधान नही रखा। उन्होने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के साथ अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं में बजट में कुछ भी नहीं दिया गया।ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की मांगों पर उदासीन बनी हुई है। उन्होनंे अधिवक्ताओं से जुडी मांगो को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को मुखर बनाने का ऐलान किया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन प्रवक्ता विकास मिश्र ने किया। इस मौके पर रमेश पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल, जान्हवी प्रताप सिंह, तपन पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्र, प्रमोद सिंह, शैलेन्द्र सिंह बघेल, प्रभाकर पाल, शिवप्रसाद यादव, संजय सिंह, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, शिव नारायण शुक्ल, विपिन शुक्ल, कौशलकिशोर शुक्ल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

मनोकामना पूर्ति के लिए मन से भगवान का स्मरण जरूरी-सिद्धि विनायक

प्रतापगढ़, लालगंज। नगर के संगम चौराहे के समीप हो रही शिवमहापुराण कथा में बुधवार को भगवान शंकर के कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन सुन शिवभक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। कथाव्यास सिद्धि विनायक ओझा ने कहा कि परमात्मा जीव के प्रति सदैव दयावान रहता है। भक्त जब भी करूणा के साथ महादेव का स्मरण करता है तो भगवान भोलेनाथ अपने भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होनें कहा कि भगवान शंकर के हर स्वरूप में जगत के कल्याण का ही भाव निहित है। आचार्य विनोद त्रिपाठी तथा प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी व समाजसेवी पं0 यज्ञेशदत्त त्रिपाठी ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। कथा के दौरान शिव महिमा से जुड़े भजनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर दिखे। संयोजक रामकृष्ण ओझा, त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल व इं0 हिमांशु ओझा ने कथाव्यास का श्रीअभिषेक किया। कथा श्रवण के दौरान नितेश द्विवेदी, विष्णु सिंह, डिंपल सिंह, शशिकांत मिश्र, आरती ओझा, अंजलि ओझा, सुमन शुक्ला, चम्पा देवी, अम्बरीश मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, बबलू तिवारी, रामधन विश्वकर्मा आदि रहे। इधर बाबा घुइसरनाथ धाम में हो रही नौ दिवसीय श्रीशिवमहापुराण कथा में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। कथाव्यास आचार्य मनीष कृष्ण शास्त्री जी ने कहा कि भगवान शिव ने जगत कल्याण के लिए आवश्यकता पड़ने पर आतताईयों का संहार किया। उन्होनें कहा कि विश्व को समृद्धि बनाने के लिए शांति के वातावरण का सृजन शिवमहिमा का सार है। आचार्य मनीष कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि भगवान शंकर दयालु हैं। वहीं उन्होनंे बताया कि आतताई यदि किसी संत पुरूष को कष्ट देता है तब उसे भगवान शिव के महाप्रकोप का दण्ड भी अवश्य मिला करता है। प्रारम्भ में आचार्य पीयूष कृष्ण शास्त्री तथा वृन्दावन धाम से पधारे आचार्य आशीष किंकर जी ने भगवान भोलेनाथ का स्तुति वंदन किया। इस मौके पर डा0 मान सिंह, रामकृष्ण मिश्र, नन्हें नगरहा, रामप्रताप मिश्र, पवन मिश्र प्रखर, आदित्य नारायण मिश्र, हृदय नारायण मिश्र, रामू मिश्र, फूलचंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति से सम्मानित प्रधान को किया नमन

प्रतापगढ़, कुण्डा। महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया गांव में बुधवार को राष्ट्रपति सम्मानित पूर्व प्रधान जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई गयी।  कार्यक्रम में पहुंचे बाबागंज विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने कहा कि भारतीय सेना में अदम्य साहस भरी सेवा प्रदान करने के साथ सामाजिक क्षेत्र में जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी की दीर्घकालिक सेवा सदैव चिरस्मरणीय रहेगी। उन्होनें स्वयं तथा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया की ओर से पूर्व प्रधान की स्मृति को नमन किया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी एवं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी के कार्यकाल में स्वच्छता के क्षेत्र में महेवा मलकिया को राष्ट्रपति सम्मान को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल ने भी पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से उनकी स्मृति को नमन किया। पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, लालगंज टाउन एरिया चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, पूर्व कुलपति प्रो0 राकेश पाण्डेय, ब्राम्हण सभा के संरक्षक सुरेश प्रताप पाण्डेय आदि ने भी पुष्पांजलि कार्यक्रम में विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक आलोक त्रिपाठी ने प्रारम्भ में स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। संचालन अधिवक्ता अरविन्द त्रिपाठी पंकज व आभार प्रदर्शन अधिवक्ता आनन्द त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर आनन्द शुक्ला, आदित्य त्रिपाठी, धीरज शुक्ला, विकास मिश्र, राणा सूबेदार सिंह चौहान, अनिल त्रिपाठी महेश, विन्ध्यवासिनी शुक्ल, दि बार एसोशिएसन कुण्डा के अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव, सिविल बार अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान पाण्डेय, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने को लेकर  अधिवक्ताओं की मांग तेज हो गयी है। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के मण्डल अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में बुधवार को अधिवक्ताओं ने पीएम व सडीएम को सम्बोधित मांग डीएम संजीव रंजन को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अधिवक्ताओं पर निरंतर जानलेवा हमले हो रहे हैं। जिससे उनमें असुरक्षा की भावना ब्याप्त है। समाज में अधिवक्ता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एडवोकेट एक्ट के अनुसार वकील आफीसर आफ द कोर्ट कहलाता है। लेकिन उक्त पद के अनुसार कोई भी आर्थिक, शारीरिक सुरक्षा किसी भी अधिनियम में प्रदान नहीं की गई है। जबकि बार काउंसिल आफ इण्डिया ने तत्कालीन गृह मंत्री को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का ड्राफ्ट भी सौंपा था। किन्तु आज तक लागू नहीं किया गया। जिससे अधिवक्तओं में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। साथ ही अधिवक्ताओं ने आयुष्मान कार्ड योजना में भी शामिल करने की मांग की है। इस दौरान बृजलाल यादव, जिलाध्यक्ष सभाजीत सिंह, रश्मि सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रवि प्रताप सिंह, बृजेन्द्र बहादुर पाल, प्रेम नारायण यादव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।