महिला काव्य गोष्ठी विशेषांक (पुरुष काव्य गोष्ठी से प्राप्त कुछ रचनायें समाहित) का लोकार्पण

0
215

प्रयागराज। आज बुधवार दिनांक ३१ जुलाई २४ को शहर समता के सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कल्पना वर्मा, मुख्य अतिथि प्रेमा राय, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर स्नेह सुधा ने की। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ वीणापाणि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। आकांक्षा पाल एवं ने डॉक्टर मंजू प्रकाश ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की वंदना करके कार्यक्रम को औपचारिक शुरुआत दी। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण करके सम्मान किया गया।
महिला काव्य गोष्ठी विशेषांक के विमोचन के बाद प्रकाशक, साहित्यकार व पत्रकार उमेश श्रीवास्तव ने संपादकीय वाचन किया।
काव्य गोष्ठी का संचालन डॉक्टर आकांक्षा पाल ने किया l
इस अवसर पर हुए काव्य पाठ में प्रेमा राय, अनामिका तिवारी, डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार तिवारी, डॉक्टर मंजू प्रकाश, डॉक्टर कल्पना वर्मा, डॉक्टर आकांक्षा पाल, अजय वर्मा साथी, गीता सिंह, मोहिनी, ऋतु पांडेय आदि ने काव्य पाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन अजय वर्मा साथी ने किया।