प्रतापगढ़ बुलेटिन | 5 अगस्त 2024

0
149

शहीद उद्यान में मनाया योगी बालकृष्ण का जन्मदिवस बांटे गए औषधीय पौधे 

आर एन एस प्रतापगढ़। आज शहर के शहीद उद्यान (कम्पनी बाग) में आचार्य  बालकृष्ण जी का जन्मदिवस मनाया गया आचार्य श्री के जन्मदिवस पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के पांचों संगठनों के कार्यकर्ता एक साथ उपस्थित रहकर सामूहिक रूप से औषधीय पौधों को शहीद उद्यान में वृक्षारोपण किया और औषधीय पौधों का जन सामान्य में वितरण किया गया इस अवसर पर पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी श्री  कृष्ण कुमार जी ,भारत स्वाभिमान की प्रभारी श्री भूपेंद्र जी ,पतंजलि योग समिति प्रभारी श्री गोविंद खंडेलवाल, भारत स्वाभिमान संगठन सचिव श्री धीरज उपाध्याय, श्री ओमप्रकाश जी,श्री संत जी,श्री राजेश जी, इत्यादि सदस्यों के द्वारा पौधों के संरक्षण, पौधरोपण और पर्यावरण के सन्तुलन विषयक वक्तव्य दिया गया आज इस अवसर पर गिलोय, तुलसी,एलोवेरा,नीम,पीपल, नागदोन,इत्यादि पौधों का वितरण  किया गया

ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार लोगों के खातों में वापस कराए रूपए

प्रतापगढ़। ऑनलाइन साइबर ठगों द्वारा ठगे गए लोगों के खातों में साइबर थाने की पुलिस ने उनके रूपए वापस कराए हैं। एसपी डा0 अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस की सक्रियता से तीन पीड़ितों के खातों में कुल 54 हजार रूपए वापस हुए। कंधई थाना क्षेत्र के इटवा गॉव निवासी वंशीलाल से ठगों ने एमेजान से ऑनलाइन प्रोडक्ट के आर्डर के नाम पर 9 हजार की ठगी की थी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बसीरपुर निवासी आनन्द मिश्र को भी ऑनलाइन जॉब देने के नाम ठगों ने 5 हजार ठग लिया था। इसी प्रकार मानधाता के मझगांव के रहने वाले राहुल यादव से ठगों ने फोन पे यूपीआई के जरिए 40 हाजर का पेमेंट करवा लिया था। इंतिजार के बाद उन्हंे कुछ नहीं मिला तो उन्हें अपने को ठगे जाने का आभास हुआ। जिस मोबाइल नंबर से ठगों ने ग्राहकों से संपर्क किया था बाद में स्विच ऑफ बताने लगा। पीड़ितों ने साइबर थाने में अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने साक्ष्यों के जरिए साइबर ठगों से पीड़ितों के पैसे उनके खातों में वापस कराए। 

एसपी के आदेश पर आधा दर्जन के खिलाफ थाने में खोली गई हिस्ट्रीशीट

प्रतापगढ़। लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, अवैध शस्त्र, एनडीपीएस, गौ हत्या, गोमांस का बिक्रय जैसे अनेकों गंभीर अपराधों में लिप्त 06 बदमाशों के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस ने एसपी के आदेश पर थाने में हिस्ट्रीशीट खोली है। एचएस न0 3ए-शुभम सिंह उर्फ सफर सिंह पुत्र कमलेश बहादुर सिंह निवासी फलवरिया टेऊॅगा। इनके ऊपर चोरेी, लूट, मारपीट जैसे एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। एचएस नं0 4ए-संदपी सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी बड़नपुर बेलखरान पर लूट, चोरी, हत्या जैसे कुल 9 मामले दर्ज हैं। एचएस नं0 5ए-महाबल सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह उर्फ बंगाली निवासी सिटकहा पूरे खुशई पर चोरी, हत्या, मारपीट, नशीला पदार्थ बेंचने जैसे 12 मामले दर्ज हैं। एसचएस नं0 7ए-अनुज सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी भुपियामऊ पर चोरी, लूट, हत्या, एटीएम फ्राड, मादक पदार्थों के बिक्रय जैसे 8 मामले दर्ज हैं। एचएस नं0 10ए-पवन यादव पुत्र भगवत प्रसाद निवासी फुलवारी टेऊंगा पर चोरी, लूट, मारपीट जैसे 10 मामले थाने मंे दर्ज हैं। सीओ नगर शिवनारायण वैश्य ने बताया कि अपराधियों के आतंक के चलते एसपी के आदेश पर यह कार्यवाही की गई है। 

दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज अभियोग के संबंध में आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी रामपुर गोड़े कोतवाली नगर पर कोतवाली क्षेत्र की अचलपुर निवासिनी नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का अभियोग दर्ज था। आरोपी ने पीड़िता के साथ शुक्रवार की रात जबरन दुष्कर्म किया था। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

डीफार्मा व बीफार्मा के नाम पर प्रबंधक ने दर्जनों छात्रों से वसूले लाखों रूपए

नहीं चली कक्षाएं, चार साल बाद रिपोर्ट कार्ड मांगने पर जान से मारने की दी गई धमकी

प्रतापगढ़, कुण्डा। डीफार्मा तथा बीफार्मा का कोर्स के साथ कक्षाएं संचालित कराने के एवज में छात्रों से फर्जी प्रबंधक ने लाखों रू0 वसूल लिए। कक्षाएं चलाने के नाम पर धोखेबाज ने पीड़ितों को टरकाता रहा। भविष्य बनाने आए छात्रों से शिकारी प्रबंधक ने अलग-अलग चार बैंक खातों में रूपए ट्रांसफर करा लिया। कक्षाएं तो नहीं चलीं मगर छात्रों की संतुष्टि के लिए परीक्षा करा ली। मगर उन्हें रिजल्ट कार्ड आज तक नहीं मिला। छानबीन के बाद छात्रों को लगा वह ठगी का शिकार हो गए हैं। पीड़ितों के जीवन के वर्षों बरबाद हो गए। पीड़िता छात्रों ने प्रयागराज के फाफामऊ थाने में धोखेबाज प्रबंधक के खिलाफ लिखित शिकायत की। जालसाझ प्रबंधक बाउंसरों के जरिए पीटने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। रविवार को ठगी के शिकार हुए छात्रों ने संग्रामगढ़ थाने में जालसाझ प्रबंधक के खिलाफ तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने तहरीर में लिखा है कि संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मीरापुर लुकैयापुर निवासी आशीष यादव पुत्र शत्रुधन यादव डीफार्मा व बीफार्मा का अपने को प्रबंधक बताकर हम लोगों से कोर्स कराने के एवज में प्रति सेमेस्टर के नाम पर 45 हजार रू0 लिया है। छात्रा ने लिखा कि आशीष यादव ने प्रयागराज के शांतिपुरम फाफामऊ में गेटवे कालेज आफ फार्मेसी एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज खोल रखा है। जो राजस्थान के सिघांनिया यूनिवर्सिटी झुनझुन से संबंध है। दाखिले के साथ छात्रवृत्ति दिलाने का भरोसा दिया गया। सभी छात्रों से अलग-अलग फीस चार व्यक्तियों आषीष कुमार यादव, पूजा देवी, किसान उत्थान सेवा समिति व गेटवे कॉलेज ऑफ फार्मेेसी के बैंक खातों में लिया गया। वादा किया गया कि उनकी कक्षाएं मीरापुर लुकैयापुर कुण्डा (वर्तमान समय में गेस्ट हाउस) अथवा शांतिपुरम में चलाई जाएंगी। कक्षाएं तो नहीं चली मगर कुछ छात्रों के एग्जाम हुए चार साल या अधिक समय बीत गया, मगर उन्हें रिपोर्ट कार्ड आज तक नहीं मिल सका। छात्रों ने आरोप लगाया कि रिजल्ट कार्ड मांगने पर जालसाझ प्रबंधक आशीष यादव द्वारा बाउंसरों के जरिए उन्हें डराया घमकाया जाता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ितों ने थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ से न्याय की गुहार लगाई है। 

मेडिकल कालेज के डाक्टर पर आपरेशन के नाम पर 14 हजार रूपए लेने का आरोप

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी चन्द्र प्रकाश राय ने मेडिकल कालेज के डाक्टर अमित सिंह व डा0 सचिन पर हड्डी के आपरेशन के नाम पर 14 हजार रू0 लेने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो भी सोसालमीडिया मंे वायरल हो रहा है। पीड़ित ने डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बाइक दुर्घटना में उसकी पत्नी का हॉथ टूट गया था। जिसे वह मडिकल कालेज के अस्थि विभाग में बेड नंबर 35 पर भर्ती कराया है। डाक्टर अमित सिंह ने पीड़ित से प्लेट लगाने के नाम पर 25 हजार की मांग की। जिसमें से 14 हजार रू0 तुरंत ले लिया। हिदायत दी कि नेता आदि से कोई सिफारिस लगाई तो आपरेेशन नहीं हो पाएगा। उसने बताया कि पैसा डा0 अमित सिंह ने लिया और आपरेशन डा0 सचिन ने किया। मेडिकल कालेज में अस्थि रोग विभाग में डाक्टरों पर मरीजों से पैसे लेने की घटनाएं अक्सर विवादों में रहती है। कई विवादों में सीएमओ ने सीधे हस्तक्षेप कर लिखा पढ़ी भी की। मगर डाक्टरों द्वारा मरीजों से पैसे लेने की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। 

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को राजस्व व पुलिस की टीम ने बुल्डोजर से ढहाया

प्रतापगढ़, कुण्डा। नबाबगंज थाना क्षेत्र के अस्थान गॉव निवासी सुरेश, अमरनाथ व रोहित पांडे ने सरकारी जमीन पर अवैध मकान का निर्माण कराया था। विपक्षियों की शिकायत पर रविवार को नबाबगंज थानाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकर की पुलिस टीम व नायब तहसीलदार कुण्डा अजय सिंह, राजस्व निरीक्षक सतीश चंद्र श्रीवास्तव, लेखपाल ज्ञानचंद्र व राजकुमार बुल्डोजर लेकर निर्माण स्थल पहुंचे। गांव की यह जमीन गाटा संख्या 694 रकवा 1139 खलिहान के नाम दर्ज है। पुलिस व प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान को बुल्डोजर से ढहा दिया।

सेवा और सहभागिता का नाम रोटरी क्लबरू डाक्टर सलिल

रोटरी क्लब सेंट्रल के पदस्थापना समारोह में समाज सेवा का लिया संकल्प 

प्रतापगढ़। डाक्टर सोने लाल पटेल स्वशासी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ सलिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि समाज सेवा और सहभागिता दोनो में रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल का कोई तोड़ नहीं है। शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ से लेकर पौधरोपण और रक्तदान जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को हर जगह जिले के रोटरी क्लब का योगदान रहता है। उन्होंने अंगदान जागरुकता कार्यक्रम को भी अपने एजेंडे में शामिल करने की अपील रोटरी क्लब से की है।

डाक्टर सलिल रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के पदस्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में ये बातें कहीं। रोटरी क्लब की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। शनिवार शाम को नगर के एक होटल में आयोजित समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि बोलते हुए सुल्तानपुर से आए रोटेरियन और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के संस्थापक विजय सेठ ने कहा कि रोटरी अंतराष्ट्रीय संस्था है। जिसका उद्देश्य सेवा है। इस मौके पर रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। जिसमें अश्विनी केसरवानी अध्यक्ष, शरद केसरवानी सचिव, अख्तर मसूद उपाध्यक्ष, उमेश प्रताप सिंह संयुक्त सचिव, संदीप खरे कोषाध्यक्ष, डाक्टर आलोक सक्सेना कम्यूनिटी सर्विस, डाक्टर घनश्याम अग्रवाल इंटर नेशनल सर्विस, राजेंद्र खंडेलवाल यूथ सर्विस, डाक्टर बीपी मिश्रा शिक्षा सर्विस और सरदार कर्मजीत सिंह ने क्लब सर्विस पद की शपथ ली। निवर्तमान अध्यक्ष डाक्टर शिव मूर्ति लाल मौर्य ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। समारोह में सुलतानपुर से आए रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर संगीता श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ0 रवि त्रिपाठी, डॉ0 पूजा शुक्ला, संदीप श्रीवास्तव, संजय केसरवानी, डॉ0 अभिषेक पाण्डेय, राकेश अग्रवाल, आकाश सेठ, डॉ0 दीपिका केसरवानी, डॉ0 सादिक, सबाहत, विभा केसरवानी, रचना सक्सेना, कृष्णा खण्डेलवाल, कविता केसरवानी, पूनम केसरवानी, सरोज सिंह, मोनिका खरे, डॉ0 प्रीति पाण्डेय, प्रत्यूष केसरवानी और संकल्प खरे समेत कई लोग उपस्थित थे। संचालन शरद केसरवानी ने किया।

टैबलेट के सही उपयोग से बढ़ेगा ज्ञान, गलत उपयोग से होगा नुकसान-विनोद कुमार

प्रतापगढ़, कुण्डा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत बी एन सिंह स्मारक महाविद्यालय एवं बी एन सिंह स्मारक आई0टी0आई0 पुवासी महाराजपुर कुंडा के छात्र छात्राओं को रविवार को टेबलेट दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप फाउंडेशन के हांथों टैबलेट पाकर छात्र-छत्राएँ खुश नजर आए। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट के सदुपयोग की सलाह दी। इसके गलत प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में इंटरनेट से जुड़कर ज्ञानोपार्जन के लिए बहुत कुछ सीखा जा सकता है। सरकार की भी मंशा है कि देश विदेश के शैक्षिक वातावरण को जानने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए टैबलेट का उपयोग सबसे बढियां जरिया है। इसलिए सरकार आधुनिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यार्थियों को कालेजों में टैबलेट बंटवा रही है। उन्होंने बच्चों को टेबलेट के सही उपयोग के लिए सुझाव दिया। इस अवसर पर बी0 एन0 सिंह स्मारक समिति के प्रबंधक यशवंत बहादुर सिंह, प्राचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, बृजेश सिंह, अमित सिंह, अश्वनी सिंह, बृजेंद्र शर्मा, जयेंद्र यादव, एवं विद्यालयों के स्टाफ मौजूद रहे।

जिला उमरवैश्य समाज सभा का चुनाव के जरिये नई कार्यकारिणी का होगा गठन

प्रतापगढ़। जिला उमरवैश्य समाज सभा की बैठक रविवार को शहर के चिलबिला स्थित उमरवैश्य धर्मशाला में जिला अध्यक्ष गुलाब चंद्र उमरवैश्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज सभा का कार्यकाल समाप्त होने पर 15 सितंबर को चुनाव कराने की सहमति बनी।  चुनाव समिति में रोशनलाल उमरवैश्य व रामजी उमरवैश्य को पर्यवेक्षक बनाया गया। राम जी उमरवैश्य, विश्वनाथ, राम अजोर, रामविलास, हनुमान प्रसाद, देवेंद्र कुमार एवं नारायण दास को चुनाव अधिकारी की जिम्मेवारी मिली है। रोशनलाल ने बताया कि 25 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 15 सितंबर को जिला अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान विश्वनाथ, राम जी, अध्यक्ष गुलाबचंद, महामंत्री शोभनाथ, कोषाध्यक्ष मदनलाल, जवाहरलाल, महादेव, कैलाश मैनेजर, देवेंद्र गुप्ता, हनुमान प्रसाद, अजय कुमार, रमेश, दीपक सभासद, रमेश दुर्गागंज, रामजी, नारायण दास, राम अजोर, रामविलास, पारस नाथ, बसंत लाल आदि समाज के पदाधिकारी एवं चौधरीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शोभनाथ उमरवैश्य व आभार ज्ञापन मदनलाल उमरवैश्य द्वारा किया गया।

जल भरने कुण्डा के गंगा घाटों पर पहुंची कांवरियों की टोली

प्रतापगढ़, मानिकपुर। सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने को कांवरियों की टोली गंगा जल भरने घाट पर पहुंचने लगी है। रविवार को कुण्डा क्षेत्र के गंगाघाटों पर कांवरियों की भारी भीड़ जमा रही। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करने को डलमऊ, गौरीगंज, सलोन, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर से कांवरियों की टोली शनिवार को शाम से ही मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट पर पहुंची। लोग जल भरने के बाद बोल बम के जयकारे संग पैदल बाबा घुइसरनाथ धाम को रवाना होने लगे। पुलिस टीम गंगा घाटों पर  सुरक्षा में लगी रही।

जीवन व हरियाली के लिए पेड़ों की सुरक्षा जरूरी-डॉ0 सुरेश कुमार

प्रतापगढ़, रानीगंज। क्षेत्र के कसेरुआ गांव निवासी डा0 सुरेश कुमार को के0 जी0 एम0 यू0 लखनऊ के चिकित्सा अधीक्षक बनाये जाने पर रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गांव स्थित आरजीएस मौर्य इण्टर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ0 सुरेश कुमार व रानीगंज विधायक डॉ0 आर के वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुरेश ने पौधरोपण कर दूसरों को भी पोधरोपण के लिए प्रेरित किया। डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक आर के वर्मा ने डॉ सुरेश कुमार को केजीएमयू के अधीक्षक बनने पर बधाई दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए धरती को हरा-भरा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने पेड़-पौधों की सुरक्षा के महत्व को बताया। कहा कि पेड़ पौधों की सुरक्षा हम अपने बच्चों की तरह करें तभी पौधरोपण का मकसद पूरा होगा। इस मौके पर वन विभाग के महफूज शेख, अनिल कुमार, अखिलेश कुमार, गणेशसिंह,भैयाराम यादव, संतोष यादव, शिव प्रसाद मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।