प्रतापगढ़ बुलेटिन | 14 अगस्त 2024

0
162

एनसीसी कैडेटों के तिरंगा साइकिल रैली को कमाण्डिंग आफीसर कर्नल ए के सिंह ने दिखाई हरी झण्डी

प्रतापगढ़। शहर स्थित 18, यूपी बटालियन कार्यालय से एनसीसी कैडेटों द्वारा मंगलवार को तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली को कमाण्डिंग आफीसर कर्नल एके सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा साइकिल रैली में जिले भर के विद्यालयों से 77 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 24 बलिका व 52 बालक कैडेट शामिल रहे। रैली की अगुवाई सैन्य कर्मियों व ए एन ओ द्वारा की गई। तिरंगा रैली शहर के भंगवा चुंगी, जोगापुर होते हुए भुपियामऊ, कटरा, बड़नपुर, विकास भवन, पुलिस लाइन के रास्ते बटालियन कार्यालय पर रैली का समापन हुआ। कर्नल ए के सिंह ने बताया कि तिरंगा रैली निकालने का उद्देश्य लोगों में स्वतंत्रता दिवस को जोश, उत्साह व भावपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि इसी तरह तिरंगा रैली का आयोजन बटालियन के तहत आने वाले अमेठी, सुलतानपुर जनपदों में स्थित स्कूल कालेजों द्वारा भी निकाली गई है। रैली के समापन के बाद एनसीएसी कैडेटों को प्रयागराज मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर उपेन्द्र सिंह ने वीडियो कांफ्रेेसिंग के जरिए संबोधित किया। तिरंगा साइकिल रैली में पीबी इण्टर कालेज, तिलक इण्टर कालेज समेत अन्य कालेजों के कैडेटों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एनसीसी के अफसर, जवान व बड़ी संख्या में कैडेट्स आदि शामिल रहे। 

एक घंटे की वारिस में मेडिकल कालेज कैम्पस बना तालाब

प्रतापगढ़। मंगलवार को एक घंटे की वारिस में मेडिकल कालेज कैम्पस तालाब बन गया। कैम्पस में खड़ी गाड़िया पानी में डूबी रहीं। घुटनों तक भरे पानी में मरीजों के तीमारदार जाने को मजबूर हुए। कई मरीजों को कंघों पर लादकर बिल्डिंग में प्रवेश कराया। जिला अस्पताल कैम्पस मंे मेडिकल कालेज बनाया गया है। करोड़ों रूपए खर्च करने के बाद भी पानी निकालने के लिए नाली की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। थोड़ा भी वारिस होने पर पूरा अस्पताल परिसर तालाब बन जाता है। वारिस बंद होने के घंटों बाद पानी परिसर से निकल पाता है। करोड़ों खच कर मेडिकल कालेज बनाया गया। फिर भी अस्पताल अव्यवस्था का शिकार है। मेडिकल कालेज से तो बढ़िया व्यवस्था जिला अस्पताल की रही है। इस दौरान मरीजो, उनक तीमारदारों व अस्पतालकर्मियों को कठिनाईयांे का सामना करना पड़ा। 

14 सहायक शोध अधिकारियों को विधयक ने सीएमओ कार्यालय में दिया नियुक्ति पत्र

प्रतापगढ़। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 14 सहायक शेध अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए सीएमओ कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर भाजपा विधायक राजेन्द्र मौर्य व सीएमओ डा0 ए एन प्रसाद ने सभ चयनितों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। नियुक्ति पत्र देते हुए विधायक ने चयनितों से कहा कि सच्चरित्रता व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव किये निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया की है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने साढ़े सात वर्ष में साढ़े छः लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया मंे भेदभाव किया जाता था। लेकिन अब किसी को काई शिफारस करने की जरूरत नहीं है। सभी भर्तियां निष्पक्ष व पारदर्शी की जा रही हैं। इस मौके पर सीएमओ डा0 ए एन प्रसाद, डा0 ए एन राय, राज शेखर आदि उपस्थित रहे।  

सपा के पीडीए जागरूकता अभियान के तहत युवाओं से राजनीति में ने की अपील

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों द्वारा प्रदेश व्यापी छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत नगर के एम डी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव अनम सिद्दीकी व जिला उपाध्यक्ष वसिक खान और आशुतोष पांडे की अगुवाई में सदस्यता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी और महासचिव  मोनू खरी ने पार्टी कार्यालय पर चारों फ्रंटल अध्यक्षों के बीच समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया की भारतीय जनता पार्टी की सरकार छात्र, नौजवान विरोधी है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं जिससे छात्रों, नौजवानों का भविष्य खतरे में है। पेपर लीक करने वालों के जो नाम सामने आए हैं वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए लोग हैं। देश का सबसे बड़ा घोटाला पेपर लीक है। महिला सभा की जिला अध्यक्ष शांति सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न सिर्फ महिलाओं पर हो रही है। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पीडीए को मुख्य धारा से दूर कर रही है। उन्होंने छात्रों को जागरूक करने के साथ राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए आवाहन किया। इस मौके पर मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड अध्यक्ष साजिद अली, युवजन सभा जिला अध्यक्ष संजीव पटेल, जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, अनिल यादव, सफात खान, अनिल मौर्य, गुलफाम खान, निसार अहमद, डॉ एजाज अहमद, समीम खान, असलम खान, लक्ष्मी, रमन पासी, तबारक हुसैन इदरीसी, सैफीसिद्दीकी, उत्तम यादव, अंकुर मौर्य, विजय गौतम, अमीरुल हसन, सद्दाम अली आदि मौजूद रहे।

तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिंरगा अभियान का हुआ शुभारम्भ

प्रतापगढ़। शहर के संत एंथोनी इंटर कालेज से जनपद स्तरीय तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ हुआ। तिरंगा रैली को परियोजना निदेशक डीआरडीए नोडल अधिकारी दयाराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली संत एंथोनी इंटर कालेज से निकलकर अंबेडकर चौराहा, राजापाल टंकी चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, पीडब्ल्यूडी कार्यालय से होते हुए वापस संत एंथोनी इंटर कालेज में समाप्त हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न स्लोगनों के जरिये लोगों में देशभक्ति व तिरंगे के प्रति सम्मान का जोश भरा। लोगों को अपने-अपने घरों पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया गया। परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और समर्पण के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में देश के वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी। देश को स्वतंत्र कराने वाले अमर बलिदानियों को हमें याद रखना होगा। भारत माता के वीर सपूत अंग्रेजी सरकार से डरे नहीं। बल्कि हमेशा चुनौती देते रहे है। प्रधानाचार्य फादर आनन्द कुमार जॉन, डा0 मो0 अनीस, एआरपी धर्मेन्द्र ओझा आदि ने भी देशभक्ति व अमर शहीदों के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। नशा मुक्त अभियान के तहत नशे से दूर रहने व लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर एडीआईओएस आरपी सरोज, जॉन खुजूर, आशीष तिवारी, ऋषिकेश शुक्ला, राजेश दुबे, रंजन प्रताप, माइकल डिसूजा, प्रसंजीत, प्रभात श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। इसी तरह हर घर तिरंगा अभियान के दौरान विकास खण्डों में तिरंगा रैली निकाली गयी।

केसरवानी महिला समाज द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस व ड्राइंग प्रतियोगिता में हुनर की सराहना

प्रतापगढ़। बच्चों के भीतर दबी हुई प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से शहर स्थित एक होटल में सोमवार को केसरवानी महिला सभा द्वारा समाज के बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस व ड्राइंग  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज के तीस बच्चों ने प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शहर के उद्यमी गोपाल केसरवानी की पुत्री ध्वजा केसरवानी का अनोखा प्रस्तुति देख लोगों ने खूब सराहा। ध्वजा की मां रिचा केसरवानी ने बताया कि घर में फटे पड़े जींस के पैंट को प्रयोग में लाकर इस फैंसी ड्रेस डिजाइन को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पुरानी वस्तु खराब नहीं होती है। बस जरूरत है उसे किस ढंग से कहां पर प्रयोग किया जाय। इस मौके पर बच्चों का उत्साह वर्धन के लिए समाज की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए सहयोग किया। आयोजित कार्यक्रम के अतिथि व निर्णायक मंडल में कृष्ण मोहन केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी, नीतू राजेश अग्रवाल, अनीता गुप्ता शामिल रही। इस मौके पर अतिथियों ने समाज के बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। अतिथियों ने आयोजक मण्डल की सराहना किया। अंत में आयोजक मण्डल की ओर से सभी सहभागियों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान अरूणा केसरवानी, बीना केसरवानी, उमा केसरवानी, रिचा केसरवानी, पुष्पा केसरवानी, शिमला केसरवानी समाज की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

तीसरी मंजिल पर चढ़े सांड को नीचे उतारने में फायर ब्रिगेड को छूटे पसीने

प्रतापगढ़। पट्टी ब्लॉक परिसर स्थित सरकारी आवास की तीसरी मंजिल पर एक आवारा सांड चढ़ गया। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। सोशल मीडिया पर भी घटना का वीडियो वायरल हुआ। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने सांड को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। फायर सर्विस यूनिट पट्टी द्वारा मामले की सूचना जिला मुख्यालय को दी गई। जिला मुख्यालय से फायर अधिकारी अतुल त्रिपाठी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। सांड को नीचे उतरने में फायर ब्रिगेड के आदर्श कुमार, अतुल कुमार पाण्डेय, सतीश पाल, सौरभ सिंह राणा और नंदलाल कुमार को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे की कठिन मेहनत के बाद सांड को रस्सियों की मदद से सुरक्षित तीसरी मंजिल से नीचे उतारा गया। सांड को नीचे उतारने में पुलिकर्मियों के पसीने छूट गए। इस दौरान, कस्बा प्रभारी इंद्रेश प्रजापति और पुलिसकर्मी  मौजूद रहे। घटनास्थल पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा रही।

पेड़ लगाओं, पेड़ बचाओं अभियान के तहत होमगार्ड जवानों ने किया पौधरोपण

प्रतापगढ़, लालगंज। पेड़ लगाओं पेड़ बचाओ स्लोगन के साथ मंगलवार को होमगार्ड जवानों ने लालगंज स्थित अम्बेडकर पार्क में पौधरोपण किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रामपुर कम्पनी के होमगार्ड जवानो द्वारा छायादार पौधों का रोपण किया गया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने अम्बेडकर पार्क में नीम, आम, हरश्रृंगार, अमरूद, आंवला के पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद जवानों ने बीईओ राजेश कुमार त्रिपाठी व कंपनी कमांडर उदयभान यादव की अगुवाई में रोपित पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन सुरेन्द्र मिश्र तथा संचालन कृपाशंकर पाण्डेय ने किया। इस मौके पर दिनेश कुमार दुबे, अखिलेश शुक्ल, मनोज शुक्ला, पुत्ती लाल कोरी, श्रीराम यादव, वीर बहादुर यादव, सूर्या तिवारी, सर्वेश पाण्डेय, शिवकुमार सरोज, मंगल प्रसाद, दयाराम पाल, बृजलाल कोरी, पवन धुरिया, उदयनाथ, रामप्रसाद, लवकुश नारायण पाण्डेय व सदाशिव यादव आदि जवान उपस्थित रहे।

बिजली कटौती समेत समस्याओं को लेकर वकीलों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

प्रतापगढ़, लालगंज। बिजली कटौती तथा छुटटा जानवरों समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र वर्मा को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौपा। समस्या के समाधान न होने पर अधिवक्ताओं ने अगले सप्ताह से विरोध तेज करने का ऐलान किया है। लालगंज के कस्बाई तथा ग्रामीण अंचलों मे विद्युत कटौती को लेकर वकीलों ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। एसडीएम को सौपे ज्ञापन में अधिवक्ताओ ने गेट नंबर एक पर एलटी लाइन अभी तक अन्यत्र स्थानांतरित न किये जाने पर भी आक्रोश जताया। वही कई बार ज्ञापन के बाद भी सीओ चकबंदी का कार्यालय तहसील परिसर में संचालित न होने को लेकर भी वकीलों में गुस्सा दिखा। छुटटा मवेशियों से फसल नुकसान को लेकर गोशालाओं में अनियमितताओ का भी आरोप लगाते हुए ज्ञापन में एसडीएम से जांच कराए जाने की मांग की गयी है। पूर्व अध्यक्ष अनिल महेश ने कहा कि लालगंज बाजार मे जर्जर तार व सड़े बिजली के पोल दुर्घटना को दावत दी रहे हैं। महामंत्री सूर्यकांत निराला ने एसडीएम से कहा कि समाधान न हुआ तो अगले सप्ताह से अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर शुक्ल, उपाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, शिव नारायण शुक्ल, संतोष पाण्डेय, शिवेन्द्र तिवारी, राकेश तिवारी गुडडू, तपन पाण्डेय, सिंटू मिश्र, लाल अंकित प्रताप सिंह, इरफान, प्रमोद सिंह, गिरिजाकांत द्विवेदी, विपिन शुक्ल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

 खेल स्टेडियम में पुरुष, महिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का होगा आयोजन 

प्रतापगढ़। जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने बताया है कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 अगस्त को खेल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुरुष वर्ग के लिए 05 किलोमीटर और महिला वर्ग की 03 किलोमीटर ओपन क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता होगी। रेस प्रतियोगिता सुबह 07  बजे से जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले महिला, पुरुष प्रतिभागियों को सुबह 5.30 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। झंडारोहण के बाद प्रतियोगिता में 01 से 06 स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार खेल विभाग द्वारा दिया जाएगा। खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

तीन लोगों के खिलाफ गैगेस्टर का मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़। बाघराय थाने की पुलिस ने पचमहुआ निवासी पंकज मिश्रा व गैंग सदस्य रमेश पाल एवं सुनील यादव के विरुद्ध पुलिस ने गैगेस्टर समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि संगठित गैंग लीडर व सदस्यों द्वारा साथ मिलकर अपने आपराधिक कृत्यों से समाज में भय व आतंक पैदा कर भोली भाली जनता से अनधिकृत लाभ उठाना था। गैंग लीडर व सदस्यों द्वारा थाना बाघराय सहित प्रयागराज में हत्या आमर्स एक्ट गैंगेस्टर गुंडा अधिनियम में मुकदमा दर्ज हैं। इन्ही सदस्यों द्वारा बीते 18 नवंबर 2022 को एक व्यक्ति को पार्टी करने के बहाने अपने घर ले जाकर गोली मारकर हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया था। जिसका मुकदमा 302 सहित अन्य धाराओं में बाघराय थाने में दर्ज है। जिसमें पंकज मिश्रा जेल में बंद है जबकि दो सदस्य अभी तक फरार चल रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में 3.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

प्रतापगढ़, कुण्डा। विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक मंगलवार को कुंडा ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में शामिल सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांव में कराए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार कर बीडीओ के सामने रखी। इसमें, नाली, खड़ंजा, रास्ता, मनरेगा, तालाब, खेल मैदान समेत कार्य शामिल रहे।

बैठक में 3.25 करोड़ की कार्ययोजना की मंजूरी हुई। मुख्य अतिथि बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि गांव के विकास के साथ ही क्षेत्र का विकास होगा। विधायक ने बैठक में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने व उनके स्थान पर उनके प्रतिनिधियों के बैठक में भाग लेने पर नाराजगी जताई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पीडी दया राम,  एडीओ पंचायत विजय शुक्ला, प्रमुख कुंडा रीता सिंह, राजा भइया प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेलव, अजय यादव, बउवा तिवारी, संजय सिंह, सज्जन शुक्ला, पप्पू सिंह, रामराज सरोज, बच्चा यादव, बबलू यादव, भगवानदीन समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा

प्रतापगढ़, कुंडा। कस्बे में मंगलवार को भाजपा नेताओं द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा कुण्डा के प्रेम नगर मोहल्ले से निकलकर मेन चौराहा, खैराती रोड, अस्तपाल तिराहा, ब्लाक गेट, पुरानी  दीवानी, पोस्ट आफिस तिराहा, भगवन तिराहा, सरयू नगर होते हुए पुन प्रेम नगर पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगते रहे। भारत माता के जयकारों के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके पूर्व भाजपाइयों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सौरभ पांडेय, जिला महामंत्री किसान मोर्चा पवन वर्मा, डा0 सुमन साहू, सर्वज्ञ पांडेय, राजेश मिश्र राजन, भूपेंद्र पांडेय, गोलू, सौरभ केशरवानी, माया पति तिवारी आदि मौजूद रहे।

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

प्रतापगढ़, कुण्डा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लालचंद का पुरवा लाटतारा निवासी 56 वर्षीय मिश्री लाल मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गांव के किनारे से गुजरी रेलवे लाइन की तरफ शौंच के लिए गया हुआ था। वह चकोलिया के समीप पहुंचा था कि प्रयागराज की ओर से आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दो बेटे संजीव कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार व एक बेटी दीपिका है। तीनों की शादी हो चुकी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पैसा मांगने पर दबंगों ने युवक को  पीटकर किया घायल

प्रतापगढ़, कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी अबरारुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने गांव के ही एक युवक पांच वर्ष पूर्व डेढ़ लाख रूपए पढ़ाई करने के लिए उधार दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी युवक ने पैसा वापस नही किया। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मामले में अबरार उद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के मो0 उमैद व मो0 असरार उर्फ ईसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।