स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

0
257

झूंसी,प्रयागराज । श्री रामजानकी मंदिर मठ के सभागार में ब्रह्मसमाज सेवा समिति,प्रतिष्ठानपुर,प्रयागराज की ओर से सरस्वती के पूर्व संपादक पं०श्री नारायण चतुर्वेदी ‘भैया साहब’,पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा एवं प्रख्यात साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का स्मृति दिवस मनाया गया।

           कार्यक्रम की अध्यक्षता महांत घनश्याम दास शास्त्री जी ने की तथा विशिष्ट अतिथि डॉ०सियाराम त्रिपाठी एवं पं०चंद्रशेखर मिश्र जी रहे। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में महांत घनश्याम दास शास्त्री जी ने कहा कि हमारे महापुरूषों ने देश, साहित्य,समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, हमें भी उनके मार्गदर्शन में ऐसा कार्य करना चाहिए की इतिहास बने। संस्थाध्यक्ष साहित्यकार डॉ० विजयानन्द ने कहा कि युवाओं को संस्कारवान बनाने एवं उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए हम सभी लोगों को कुछ ठोस कार्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ०सियाराम त्रिपाठी ने पंडित श्रीनारायण चतुर्वेदी के कई संस्मरण सुनाए तथा पं० चंद्रशेखर मिश्र ने ब्रह्मसमाज के योगदान पर अपना गंभीर विमर्श प्रस्तुत किया। महामंत्री अभयनारायण तिवारी ने संस्था का परिचय प्रस्तुत करते हुए अपने प्रस्ताव रखे,जिसमें ब्रह्मसमाज के वार्षिक कार्यक्रम हेतु छात्र-छात्राओं,वयोवृद्धो तथा स्मारिका हेतु आलेखों के भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 ई० की सूचना दी गई।

               कार्यक्रम में सर्वश्री विश्वकर्मा उपाध्याय, रमाशंकर शुक्ल, श्रीकांत शुक्ल,ज्योतिशंकर चौबे, ताराशंकर उपाध्याय, कमलाकांत शुक्ल, अशोक कुमार शुक्ल, देव प्रकाश दुबे, प्रेमलाल मिश्र, कल्लू मिश्र, राजेश पांडेय आदि ने अपने रोचक विचार रखे और महामंत्री जी के प्रस्तावों का समर्थन किया।

        इस अवसर पर हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, सरस्वती के पूर्व संपादक पं०श्रीनारायण चतुर्वेदी ‘ भैया साहब ‘ , पं० हजारी प्रसाद द्विवेदी एवं पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा जी के स्मृति दिवस पर उनके व्यक्तित्व-कृतित्व की चर्चा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

        कार्यक्रम संयोजन राजेश पांडेय, कुशल संचालन इंद्रमणि मिश्र तथा आभारज्ञापन संस्थाध्यक्ष डॉ०बिजेंद्र तिवारी ‘विजयानन्द ‘ ने किया।