


प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित शहर समता विचार मंच के तत्त्वावधान
महिला काव्य गोष्ठी के साथ पुरुष काव्य गोष्ठी में पढ़ी गई कविताओं पर आधारित विशेषांक का लोकार्पण हुआ। संपादकीय वाचन शहर समता के संपादक उमेश श्रीवास्तव ने किया। इसके पूर्व महिला काव्य गोष्ठी की राष्ट्रीय अध्यक्षा रचना सक्सेना ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम उपाध्याय मुकुल मतवाला, मुख्य आतिथ्य प्रेमा राय, तथा विशिष्ट आतिथ्य ऊषा मिश्रा ने किया।
काव्य गोष्ठी की शुरुआत पं. राकेश मालवीय मुस्कान के श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित गीत से हुई। प्रभंजन त्रिपाठी, डाक्टर मंजू प्रकाश ने अत्यन्त भावपूर्ण काव्य पाठ, संजय सक्सेना, डॉ कल्पना वर्मा, रचना सक्सेना, हीरालाल पाण्डेय, मुक्तक सम्राट रामकैलाश पाल प्रयागी, शम्भूनाथ श्रीवास्तव, अनामिका तिवारी, वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने सुन्दर काव्य पाठ से एक शानदार समां बाँध दिया। कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंजू प्रकाश ने किया।


















