वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की संपन्न हुई काव्य गोष्ठी

0
273


प्रयागराज। वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई की एक काव्य गोष्ठी आज संजय, रचना सक्सेना के आवास पर हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने माँ सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद सरिता मिश्रा और रचना सक्सेना ने संयुक्त रूप से सरस्वती वंदना करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम उपाध्याय मुकुल मतवाला मुख्य अतिथि, प्रोफेसर कल्पना वर्मा विशिष्ट अतिथि, कविता उपाध्याय रहीं।
इस काव्य गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले कवियों में सर्वश्री उमेश श्रीवास्तव, केशव प्रकाश सक्सेना, डॉक्टर राम लखन शुक्ल, प्रोफेसर डॉ रवि कुमार मिश्र, सरिता मिश्रा, डॉ प्रदीप चित्रांशी, डॉक्टर इंदु प्रकाश मिश्र, पंडित राकेश मालवीय मुस्कान, डॉक्टर योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु, डॉक्टर कल्पना वर्मा, कविता उपाध्याय, शिवराम उपाध्याय मुकुल मतवाला, मनमोहन सिंह तन्हा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया।