प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल उपस्थिति में प्रयागराज नगर निगम परिसर में लाभार्थी महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का चाबी वितरण किया ।
प्रयागराज lप्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख एवं प्रयागराज में 7000 महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना मिला, यह कार्यक्रम नगर निगम के नए हाल में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सभी प्रधानमंत्री लाभार्थी महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना का चाबी वितरण कर शुभकामनाएं दी ।
महापौर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रधानमंत्री जी का सपना है हर गरीब के सर के ऊपर छत हो हर गरीब का पक्का मकान हो महापौर ने कहा यह बहुत ही सौभाग्य का दिन है आज ही देश के प्रधान सेवक का जन्मदिन है और आज ही देश में लाभार्थी महिलाओं को आवास मिल रहा है जिस पर माताओ बहनों का प्रधानमंत्री जी को आशीर्वाद प्राप्त हुआ इससे बड़ा उपहार प्रधानमंत्री जी के लिए अपने जन्मदिन पर और कुछ नहीं हो सकता महापौर ने कहा प्रधानमंत्री जी का जो सपना था जो स्वप्नन था गरीब कल्याण को नई योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना का अन्य योजना के तहत देश में सभी को सुविधा प्राप्त हो ।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजेंद्र मिश्रा जी, पूर्व महापौर वाराणसी वरिष्ठ नेता भाजपा श्री कौशलेंद्र सिंह पटेल जी, नगर आयुक्त श्री चंद्र मोहन गर्ग जी, जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) श्री प्रतिभा श्रीवास्तव जी, माननीय पार्षद गण श्री राजू शुक्ला जी श्री भोला तिवारी जी श्री बबलू रघुवंशी जी श्री संजय पासवान जी श्री संजय कुमार जी श्री कमलेश तिवारी जी श्री नीरज गुप्ता जी अमित सिंह बबलू जी नगर निगम के अधिकारी गण उपस्थित रहे ।























