महाकुंभ में महिला तीर्थ यात्रियो हेतु इंडियन बैंक एक करोड़ 20 लाख देगा

0
125

प्रयागराज l महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन हेतु दिनांक 06.10.2024 को प्रयागराज मेला प्राधिकरण में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने नसमीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में इंडियन बैंक ने महिला तीर्थ यात्रियों के लिए 600 चेंजिंग रूम बनाने के लिए रु 1.20 Cr (रु. एक करोड़ बीस लाख) का प्रायोजन स्वीकृत किया है। इंडियन बैंक के इस प्रायोजन से महिला तीर्थयात्रियों को महाकुंभ 2025 में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उप मुख्य मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या, मेलाधिकारी श्री विजय किरण आनंद एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के अलावा जिला एवं राज्य प्रशाशन के आला अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर इंडियन बैंक एवं मेला प्राधिकरण के साथ एक एम. ओ. ए. भी साझा किया गया जिसे मुख्य महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार गुप्ता, क्षेत्र महाप्रबन्धक श्री नवीन कुमार श्रीवास्तव एवं अंचल प्रबन्धक श्री प्रमेन्द्र नारायण उपाध्याय की उपस्थिति में माननीय मुख्य मंत्री के निर्देश पर प्रशासन को सुपुर्द किया गया।