प्रयागराज lसड़क के किनारे बने मकानों को एक ही रंग में रंगने के लिए दी जा रही नोटिस पर व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश ने भारी आक्रोश व्यक्त किया हैl राजापुर स्थित महेश भवन में व्यापारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता ने कहा कि कुम्भ की तैयारी हेतु सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों के मकान तोड़े गए जिसका मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया और अब सड़क के किनारे बने मकानों को एक रंग में रंगने का नादिरशाही फरमान से आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है l
प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण में बैठे सरकार विरोधी अधिकारी सरकार को बदनाम करने हेतु ऐसे आदेश जारी कर रहे हैं जिसे तत्काल रोकना होगा, उन्होने सरकार से मांग की कि यदि सड़क को एक ही रंग में दिखाई देना जरूरी है तो सरकार या विकास प्राधिकरण अपने खर्च पर रंगाई कराए l बैठक में सर्वश्री राम चंद्र गुप्ता , श्रीमती आरती केसरवानी,
श्री अवधेश नारायण शर्मा, चंद्रप्रकाश कौशल ,प्रमोद गुप्ता, मनीष गुप्ता ,सुनील अग्रहरी, अभिलाष गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए,l























