श्री भरत मिलाप कमेटी कर्नलगंज की बैठक संपन्न

0
196

प्रयागराज lआज श्री भरत मिलाप कमेटी कर्नलगंज प्रयाग के तत्वाधान में आगामी 10 नवंबर 2024 को होने वाले अक्षय नवमी पर्व एवं भरत मिलाप के आयोजन के संबंध में आनंद घिल्डियाल ‘आनू’ के आवास पर सायं 5:00 बजे एक बैठक आहूत की गई। इसमें अध्यक्ष सर्वश्री रवीन्द्र पाल, महामंत्री आशीष कुमार दुबे ‘छोटू’, कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार , मंच सज्जाकार शुभम गुप्ता ‘पप्पू’ ,संरक्षक नीलू गोस्वामी चुने गए ।इस बैठक में श्रीमती मंगला सिंह, अमित कुमार गुप्ता, राजेश कन्नौजिया, नागेंद्र अस्थाना, निजम भाई, मुकेश नाथ गोस्वामी, प्रवीण कुमार पाल, लोकेश मुखर्जी, रिंकू गोस्वामी, सुरेश यादव, धीरेंद्र साहू, राम प्रसाद गुप्ता, प्रकाश सोनी, सत्य प्रकाश साहू ,कल्लू यादव एवं आनन्द घिल्डियाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

)