नगर निगम का अतिक्रमण अभियान जारी

0
264

प्रयागराज lआज दिनांक-09.12.2024 को मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज से लेकर प्रयाग स्टेशन होते हुए बालसन चौराहा एवं मधवापुर सब्जीमण्डी में वेन्डर्स को खाली जगह में स्थापित किया गया तथा उक्त स्थल पर ट्रॉफिक सूचारू रूप से चलता रहें एवं अलोपीबाग, अलोपी मन्दिर, दारागंज, संगम रेलवे स्टेशन तक नगर निगम, प्रयागराज द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाते हुए सड़क पट्टी को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा अतिक्रमण से पहले व अतिक्रमण के हटाने के बाद की फोटोग्राफी करायी गयी एवं दोनों तरफ की पटरियों साफ करायी तथा कुल जुर्माना रू0-26,800/- शमन शुल्क वसूला गया। अतिक्रमण हटाने में थाना-शिवकुटी, दारागंज, का सहयोग लिया गया तथा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित थाने को अवगत करा दिया गया है कि शासनादेशानुसार उक्त स्थल पर पुनः अतिक्रमण न हो इसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित थाने की होगी।