
प्रतापगढlक्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान अफीम की कोठी प्रतापगढ़ में 18 से 20 दिसम्बर तीन दिवसीय बाढ़ आपदा प्रबंधन( नाव दुर्घटना सर्पदंश एवं प्राथमिक चिकित्सा )विषयक प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ
यह प्रशिक्षण जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारियों का रहा जिसे क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान ने सफलता पूर्वक संचालित कियाl इस प्रशिक्षण मे वार्ताकार के रूप में श्री बी के सिंह अनुपम शेखर रतनेश शर्मा एव डा संदीप सक्सेना आदि रहे वहीं प्रशिक्षुओं के रूप में इस प्रशिक्षण में जनपद प्रतापगढ़ के स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
सत्र के उद्घाटन व समापन के अवसर पर प्राचार्य मंजू देवी वर्मा का पाथेय प्राप्त हुआ आज समापन के अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा को कम करने के लिए प्रशिक्षण बहुत ही आवश्यक है क्योंकि प्रशिक्षण से हमारे ज्ञान ,दक्षता और दृष्टिकोण में बदलाव आता है। आपदा के जोखिम को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत ही आवश्यक है सत्रसंचालन सत्र प्रभारी प्रवीण शुक्ल व जय प्रकाश चौधरी ने कियाl























