ओवर लोड दौड़ रहे 20 ट्रक सीज,लगाया जुर्माना

0
211

थाना जमुना पार क्षेत्र में एसडीएम,खनन अधिकारी, ए आर टी ओ ने की संयुक्त कार्यवाही

मथुरा। थाना जमुना पार क्षेत्र में दौड़ रहे डस्ट से भरे ओवरलोडिंग 20 बीस ट्रकों को महावन एसडीएम आदेश कुमार, खनन अधिकारी और एआरटीओ ने सीज कर दिया उन पर करीब  60 लाख का जुर्माना लगाने की बात की गई है। 

गोपालपुर गांव के पास स्थित ढाबों पर छापेमारी में क्षमता से तीन गुना अधिक लदे 20 ट्रक पकड़े गए। ये सभी ट्रक राजस्थान के ब्याना से डस्ट लेकर हामिदपुर जेवर जा रहे थे।

सूचना मिलते ही एसडीएम ने तत्काल खनन विभाग, आरटीओ और जमुनापार थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। खनन अधिकारी राज रंजन और एआरटीओ राजेश राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि कई ट्रकों पर नंबर प्लेट तक नहीं थी और न ही उनके पास कोई वैध दस्तावेज थे। कार्रवाई की भनक लगते ही सभी ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

एसडीएम ने बताया कि ट्रक संचालक सरकारी टैक्स से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। या तो वे बिना नंबर की गाड़ियां चला रहे हैं या फिर बिना दस्तावेजों के ट्रकों का संचालन कर रहे हैं। सभी जब्त ट्रकों को कार्रवाई के लिए खनन विभाग और आरटीओ को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इन ट्रकों पर कुल मिलाकर लगभग 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।