स्टॉल के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को आनंद विभाग की गतिविधियों से कराया परिचित
प्रयागराज l मध्य प्रदेश सरकार आनंद विभाग के 5 मास्टर ट्रेनर प्रयागराज महाकुंभ में प्रतिदिन अल्पविराम कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धालुओं को आंतरिक आनंद में गोते लगाने के टिप्स दे रहे हैं अभी तक आठ हजार से अधिक कलाकार व श्रद्धालु तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं वहीं विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को आनंद विभाग की गतिविधियों से परिचित कराया जा चुका है
विभाग द्वारा संचालित विभिन्न टूल्स जैसे जीवन का लेखा-जोखा, फ्रीडम ग्लास, मेरे रिश्ते के माध्यम से प्रतिदिन मध्य प्रदेश मंडपम के अलावा विभिन्न अखाड़ा का पांडालों में भी लगातार अल्पविराम कार्यशाला आयोजित की जा रही है
























