खेत मे मिला सड़ा गला शव 

0
170

मंसूरपुर। थाना क्षेत्र में बुधवार सवेरे खेत पर काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। जब लोगों ने एक व्यक्ति का गला सडा शव नावला के जंगल में ईंख के खेत में पड़ा देखा। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। खेत पर काम कर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान मुकुल कुमार पुत्र रजनीश कुमार निवासी नावला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुकुल हाईवे स्थित एक होटल पर काम करता था। शनिवार की शाम घर से होटल के लिए निकला था। होटल पर मुकुल दो चार दिन भी रुक जाता था। इसलिए परिजनों को कोई शक नहीं हुआ। मृतक की पत्नी भी अपने मायके गई हुई थी। शव की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मुकुल के परिजनो ने हत्या कर शव को खेत में फेंकने की आशंका जताई है।  थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है और पूरे मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव इतना सड़ चुका है कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।