वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की संपन्न हुई काव्य गोष्ठी

प्रयागराज। वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई की एक काव्य गोष्ठी आज संजय सक्सेना, रचना सक्सेना के आवास पर हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने माँ सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद रचना सक्सेना ने सरस्वती वंदना करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य अवध नारायण शुक्ल, मुख्य अतिथि डाक्टर शम्भुनाथ त्रिपाठी अंशुल, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रदीप चित्रांशी रहे।

इस काव्य गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले कवियों में सर्वश्री उमेश श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप चित्रांशी, पंडित राकेश मालवीय मुस्कान, डॉक्टर शम्भुनाथ त्रिपाठी अंशुल, रचना सक्सेना, राजेश सिंह राज, संजय सक्सेना, अवध नारायण शुक्ल, शरत चंद्र श्रीवास्तव, मनमोहन सिंह तन्हा, शिवराम उपाध्याय मुकुल मतवाला ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सप्रसंग व तमाम उक्तियों से भरे संवादों से उमेश श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संजय सक्सेना ने किया।



















