सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2025 का शुभारम्भ

0
145

प्रयागराज l केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन, प्रयागराज में दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/कोर, डॉ एस.एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यापर्पण के साथ हुआ। सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रतिवर्ष भारत के प्रथम गृह मंत्री श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मनाया जाता है |

इस अवसर पर संगठन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सत्यनिष्ठा शपथ ली गई। सप्ताहांत में समापन समारोह के दौरान महाप्रबंधक/कोर की अध्यक्षता में सभी प्रमुख विभागध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तथा इस उपलक्ष्य में आयोजित वाक्, निबंध, क्विज एवं रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाप्रबंधक /कोर द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।