‘धुरंधर’ ने काटा गदर! ‘पद्मावत’ को पछाड़ बनी रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर

0
146
‘धुरंधर’ ने काटा गदर! ‘पद्मावत’ को पछाड़ बनी रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर



बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर ली है. पहले ही दिन ‘धुरंधर’ ने कई बड़े रिकॉर्ड्स के परखच्चे उड़ा दिए हैं. यहां तक कि फिल्म ने रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर रही फिल्म ‘पद्मावत’ को भी शिकस्त दे दी है. अब ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की हाइएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है.

  • ‘धुरंधर’ एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से नोट बटोर रही थी. अब 5 दिसंबर को जब फिल्म थिएटर्स में आई तो पहले ही दिन सिनेमाघर फुल हो गए.
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर ली है.
  • ‘धुरंधर’ ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
  • बता दें कि इस फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

‘धुरंधर- पार्ट 2’ की रिलीज डेट कंफर्म
बता दें कि ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर- पार्ट 2’ अनाउंस हो चुकी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने ‘धुरंधर’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में फिल्म का सीक्वल कंफर्म किया है. ‘धुरंधर- पार्ट 2’ अगले साल 19 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सामना यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ और कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ 4 से होगा.

‘धुरंधर’ की स्टार कास्ट
‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. ये एक गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वहीं संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी फिल्म में अहम भूमिका अदा करते नजर आए हैं.

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह डॉन 3 में दिखाई देंगे. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है. इसके अलावा वो बैजू बावरा में भी नजर आएंगे.



Source link