शहबाज बदेशा ने गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल संग जमकर दिए पोज, वीडियो हुआ वायरल

0
51
शहबाज बदेशा ने गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल संग जमकर दिए पोज, वीडियो हुआ वायरल



सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का जल्द ही फिनाले होने वाला है.7 दिसंबर को इस सीजन का विनर मिल जाएगा. लेकिन, उससे पहले इस शो को उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल चुके है.अब हाल ही में शो से एविक्ट हुए शहबाज बदेशा को उनकी गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल के साथ स्पॉट किया गया.

‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद से शहबाज लगातार चर्चा में बने हुए हैं.इसके अलावा उन्हें अक्सर अपने दोस्तों के संग एंजॉय करते देखा जाता है.बीते दिनों शहबाज बदेशा अपनी बहन शहनाज गिल की फिल्म एक कुड़ी देखने पहुंचे.इस दौरान उनके साथ जीशान और मृदुल तिवारी भी दिखाई दिए.

वहीं सबसे ज्यादा खास बात ये रही कि इस दौरान शहबाज बदेशा ने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड को सभी से मिलवाया और साथ में पैप्स को पोज भी दिए.बता दें शहनाज गिल ने इस दौरान कहा कि शहबाज ने कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड का चेहरा नहीं दिखाया. ऐसे में शहबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल को बुलाया.

शहबाज और कशिश की वीडियो वायरल

इसके बाद शहबाज ने कशिश को सभी से मिलाया, फिर दोनों ने मिलकर कैमरे के सामने जमकर पोज दिए.बता दें ये पहला मौका है जब शहबाज बदेशा ने ऑन कैमरा अपनी गर्लफ्रेंड के सामने पोज दिया.शहबाज और कशिश की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.


दोनों की जोड़ी पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं. कशिश इससे पहले तब चर्चा में आई थीं, जब शहबाज बिग बॉस के घर में थे और उन्होंने कशिश का जिक्र किया था.उस दौरान भी सोशल मीडिया पर कशिश की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी.इसी बीच सोशल मीडिया पर शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी की वीडियो भी वायरल हो रही है.

मृदुल-शहबाज में हुई बहस

इस दौरान पैप्स ने शहबाज और मृदुल से पूछा कि उनके अनुसार विनर कौन बनेगा. ऐसे में दोनों अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स का नाम बताते हुए भिड़ गए. शहबाज ने कैमरा देखते ही हाथो जोड़ लिए और कहा कि मेरा भाई अमाल घर के अंदर है, दोस्तों उसे ही जीताना. इसके बाद ही मृदुल तिवारी गौरव भाई-गौरव भाई चिल्लाने लगते हैं. इसी दौरान दोनों के बीच हंसी मजाक वाली बहस हो जाती है.

ये भी पढ़ें:-अफगान क्रिकेटर आफताब पर दिल हार बैठी हैं ये हसीना? 2 महीने में बनेंगी दुल्हनिया!





Source link