दुधाधारी में प्रजापति के मकान पर बुलडोजर चलाने वाले दबंगों पर कार्रवाई हो- मोहन प्रजापति   

0
59

                  

 मुजफ्फरनगरl भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बघरा ब्लॉक के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी सोहनलाल प्रजापति के मकान पर ग्राम प्रधान अनुज देशवाल वे लेखपाल बसंत बालियान वे तितावी थाना प्रभारी पवन चौधरी द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया वही धरने पर पहुंचकर अधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति से वार्ता की ओर मांग से संबंधित ज्ञापन लिया ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया हे कि बघरा ब्लॉक के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी सोहनलाल प्रजापति के मकान को अवैध बताकर लेखपाल बसंत बालियान ने पांच नवम्बर को पीड़ित परिवार से एक लाख रुपए की मांग की पीड़ित द्वारा न देने पर 6 नवंबर को प्रधान अनुज देशवाल वे लेखपाल बसंत बालियान और तितावी थाना प्रभारी ने बिना नोटिश दिए ग्राम समाज की जमीन बताकर बुलडोजर चलाकर पीड़ित परिवार का मकान गिरा दिया जबकि इस जमीन पर करीब 35 घर काफी समय से बने हे वहीं प्रधान का घर भी  भी ऐसी ही जमीन पर बना हे उन्होंने बताया हे ग्राम प्रधान वे लेखपाल ने मिलकर तिवावी थाना प्रभारी पवन चौधरी से सोहनलाल प्रजापति वे उसके दो पुत्रों को थाने में बंद करवाया जिसमें थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार से दुर्व्यवहार गाली गलौज वे मारपीट की और बीस हजार रुपए लेकर थाने से पीड़ितों को छोड़ा जिससे अति पिछड़ा समाज में भारी रोष हे वहीं पीड़ित परिवार इन दबंगों से परेशान वे डरे हुए हे जिसकी वजह से पीड़ित परिवार को खतरा बना हुआ हे ओर पीड़ित परिवार गांव से पलायन करना चाहता हे राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा हे कि गांव देहात में आज भी अति पिछड़ों का शोषण दबंगों द्वारा किया जा रहा है जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और अब पीड़ित परिवार के साथ हमारा संगठन मजबूतरी से खड़ा हे ओर अब हम ईट का जवाब पत्थर से देंगे नहीं तो कानून बिना किसी भेदभाव के काम करे उन्होंने चेतावनी के साथ मांग की हे कि उक्त भूमि पर बने सभी मकानों की वे सरकारी जमीन पर बने ग्राम प्रधान के घर की भी उच्च स्तरीय गंभीरता से जांच हो ओर भ्रष्टाचारी लेखपाल बसंत बालियान वे भ्रष्ट्राचारी तितावी थाना प्रभारी पवन चौधरी को सस्पेंड कर कानूनी कार्यवाही हो ओर प्रधान पर भी मुकदमा दर्ज के सख्त कार्यवाही हो नहीं तो मोर्चा बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस दौरान, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, प्रभारी इंद्रमल प्रजापति, वरिष्ठ नेता सुखपाल कश्यप, वरिष्ठ नेता विजय पाल, कमल प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष अजय सैनी, वरिष्ठ नेता रामनिवास प्रजापति एडo,सचिन प्रजापति, अंशुल प्रजापति, प्रवीण,दीपक, राजीव पाल, रजत प्रजापति, सोनू पाल, प्रभात, कृष्णपाल सेन, शमीम,रुपेश, धर्मपाल प्रजापति, आदिl