शहर समता अखबार के सम्पादक उमेश श्रीवास्तव की बड़ी बहन शैल कुमारी श्रीवास्तव के निधन पर शोक सभा आयोजित

0
11

प्रयागराज। शहर समता अखबार के संपादक उमेश श्रीवास्तव की बड़ी बहन शैल कुमारी श्रीवास्तव के निधन पर शहर समता विचार मंच की तरफ से एक शोक सभा वरिष्ठ कवि डाॅ प्रदीप चित्रांशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। शोक सभा में रचना सक्सेना ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ‘कि उमेश श्रीवास्तव की बड़ी बहन शैल कुमारी दीदी एक मिलनसार एवं हसमुख महिला थी जो काफी दिनों से बीमार थी उनका जाना बहुत दुखद है भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में यह दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे’। डाॅ प्रदीप चित्रांशी नें कहा कि शैल कुमारी श्रीवास्तव जी एक सरल एवं सहज तथा मिलनसार महिला थी ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दे। संजय सक्सेना नें कहाँ कि बड़ी बहन के रूप में उनका स्नेह एवं आशीर्वाद मिलता रहा है उनके चले जाने से मन व्यथित है ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उमेश श्रीवास्तव ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ‘ यह एक बहुत दुखद समाचार है उनके चले जाने से मेरे सर पर से उनका स्नेह और आशीर्वाद की छत्रछाया हमेशा के लिए चली गयी। उनका जाना मेरे ह्रदय को व्यथित कर गया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर राम कैलाश पाल प्रयागी, , डाँ वीरेंद्र तिवारी, कविता उपाध्याय, जया मोहन, मीरा सिन्हा, प्रेमा राय, राकेश मालवीय, केशव सक्सेना, शाम्भवी, डाॅ सविता कुमारी श्रीवास्तव, मनमोहन सिंह, के पी गिरि, वेद व्यास, राजेश सिंह राज, डाॅ नीलिमा मिश्रा, अनामित पाण्डेय, शंभूनाथ श्रीवास्तव, प्रियंका त्रिपाठी,, ललिता पाठक, अनवार अब्बास नकवी, देवयानी मुखर्जी, रेनू मिश्रा, डाॅ रवि मिश्रा, अनिल खरे ने भी अपनी अपनी संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here